पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में BJP सांसदों-विधायकों को मोबाइल से दूरी, टाइम मैनेजमेंट से लेकर भाषण कला तक की मिलेगी ट्रेनिंग
Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 12, 2025, 15:01 IST
BJP training camp in Pachmarhi
भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 14 से 16 जून तक पचमढ़ी में आयोजित होगा, जिसमें विधायकों और सांसदों को मोबाइल उपयोग की अनुमति नहीं होगी।
MP News: भारतीय जनता पार्टी 14 से 16 जून के बीच मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में भाजपा प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। इस ट्रेनिंग की ख़ास बात यह रहेगी कि इसमें सांसदों और विधायकों को मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। सभी के मोबाइल एक जगह जमा कर दिये जाएँगे। सभी प्रतिनिधियों को 13 जून की रात तक पहुंचना अनिवार्य है।
शिविर स्थल पर सभी मोबाइल फोन प्रतिभागियों के नाम के स्टिकर के साथ जमा किए जाएंगे और साइलेंट मोड में रखे जाएंगे। केवल ब्रेक के दौरान मोबाइल उपयोग की अनुमति दी जाएगी।
प्रतिदिन सुबह 6 बजे उठना अनिवार्य होगा और 7 से 8 बजे तक योग एवं प्रार्थना का आयोजन होगा। सत्रों में पब्लिक डीलिंग, टाइम मैनेजमेंट, पार्टी नीति और नेतृत्व क्षमता पर जोर होगा।
14 जून को दोपहर 12 बजे, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन सत्र में जनसंघ से BJP तक की यात्रा पर व्याख्यान देंगे।
पहले दिन 4 सत्र होंगे, जिनमें “हमारा विचार और पंच निष्ठा” भाजपा की कार्यपद्धति
पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन रहेगा।
15 जून को पहली बार के विधायक, वरिष्ठ विधायक और सांसदों को तीन समूहों में बांटा जाएगा।
इन समूहों को अलग-अलग अनुभवी नेता और मंत्री प्रशिक्षण देंगे।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, सांसद सुधीर गुप्ता, मंत्री वीरेंद्र खटीक इन समूहों का मार्गदर्शन करेंगे।
अंतिम दिन केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सिखाएंगे कि किस तरह सार्वजनिक जीवन में समय का सही और प्रभावी उपयोग किया जा सकता है।
एमपी विकास यात्रा पर बोलेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘विकसित मध्यप्रदेश 2047 – संभावनाएं और चुनौतियां’ विषय पर (2003 से 2023 की यात्रा) आधारित विचार साझा करेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता दमोह से विधायक और पूर्व मंत्री जयंत मलैया करेंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया और परंपरागत मीडिया के ज़रिए स्थानीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर पर विमर्श तैयार करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर विनोद तावडे एक विस्तारपूर्ण व्याख्यान देंगे। इस सत्र के संचालन का उत्तरदायित्व धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम निभाएंगे।
ये भी पढ़ें:
राजा रघुवंशी केस पर सीएम मोहन यादव का बयान, बोले- घटना से सबक मिला, बच्चों को इतनी दूर...
![Former CM Shivraj Singh Chouhan]()
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तीसरे सत्र में 'विकसित भारत और मध्यप्रदेश' विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और सरकार द्वारा उठाए गए परिवर्तनकारी कदमों की विस्तार से जानकारी देंगे। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धुर्वे करेंगे।
पहले दिन के समापन सत्र में स्वप्निल कुलकर्णी और प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी शताब्दी वर्ष की रूपरेखा और पंच परिवर्तन योजना से संबंधित बिंदुओं पर प्रकाश डालेंगे।
ये भी पढ़ें:
तीन दिन की ट्रेनिंग करने भाजपा के बड़े नेता आएंगे पचमढ़ी
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश नेताओं को बताएंगे कि व्यक्तिगत, पारिवारिक और संगठनात्मक जिम्मेदारियों में कैसे संतुलन लाएं। शिवप्रकाश यह समझाएंगे कि कैसे संगठन, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, विचारधारा से जुड़े समूहों और अपने परिवार के बीच समय का संतुलन बनाकर कार्य किया जाए, ताकि व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।
सांस्कृतिक सत्र कैलाश विजयवर्गीय, दीपक जोशी और प्रहलाद पटेल मध्य प्रदेश में भाजपा के उद्भव की स्मृतियाँ सांझा करेंगे
16 जून को जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भाषण कला, सामाजिक व्यवहार और मोबाइल उपयोग के शिष्टाचार पर सत्र लेंगे।
अंत में बीएल संतोष विधायकों-सांसदों के सवालों के उत्तर देंगे।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मोबाइल रहेंगे जमा, सत्रों के बीच ही मिलेगी अनुमति
सुबह योग, दिनभर ज्ञानवर्धक सत्र
पहला दिन: पार्टी विचारधारा और कार्यपद्धति
पहले दिन 4 सत्र होंगे, जिनमें “हमारा विचार और पंच निष्ठा” भाजपा की कार्यपद्धति
पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन रहेगा।
दूसरा दिन: समूह आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण
इन समूहों को अलग-अलग अनुभवी नेता और मंत्री प्रशिक्षण देंगे।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, सांसद सुधीर गुप्ता, मंत्री वीरेंद्र खटीक इन समूहों का मार्गदर्शन करेंगे।
भूपेंद्र यादव से सीखेंगे टाइम मैनेजमेंट
एमपी विकास यात्रा पर बोलेंगे मुख्यमंत्री
ये भी पढ़ें:
राजा रघुवंशी केस पर सीएम मोहन यादव का बयान, बोले- घटना से सबक मिला, बच्चों को इतनी दूर...
मोदी के MP विजन के बारे में बताएँगे शिवराज
Former CM Shivraj Singh Chouhan
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तीसरे सत्र में 'विकसित भारत और मध्यप्रदेश' विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और सरकार द्वारा उठाए गए परिवर्तनकारी कदमों की विस्तार से जानकारी देंगे। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धुर्वे करेंगे।
पहले दिन के समापन सत्र में स्वप्निल कुलकर्णी और प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी शताब्दी वर्ष की रूपरेखा और पंच परिवर्तन योजना से संबंधित बिंदुओं पर प्रकाश डालेंगे।
ये भी पढ़ें:
तीन दिन की ट्रेनिंग करने भाजपा के बड़े नेता आएंगे पचमढ़ी
संगठन में समन्वय और समाधान पर सत्र
सांस्कृतिक सत्र में संस्मरण
मोबाइल शिष्टाचार की क्लास लगेगी आख़िरी दिन
अंत में बीएल संतोष विधायकों-सांसदों के सवालों के उत्तर देंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari