छिंदवाड़ा समेत BJP इन 5 लोकसभा सीट पर सबसे पहले तय करेगी उम्मीदवार

Jitendra Shrivastava | Feb 22, 2024, 21:13 IST
Share
loksabha seat
BJP इन 5 लोकसभा सीट पर सबसे पहले तय करेगी उम्मीदवार।

विधानसभा चुनाव में बीजेपी जिस एक सीट पर पिछड़ी है उसमें छिंदवाड़ा भी है। छिंदवाड़ा की जीत इस बार बीजेपी के लिए सबसे बड़ा टारगेट है। इसी कारण सीएम मोहन यादव ने इस बैठक के एक दिन पहले छिंदवाड़ा में रोड शो किया और जनसभा में लोगों से जीत की शपथ भी ली।

अरुण तिवारी, BHOPAL. बीजेपी सबसे पहले उन पांच लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेगी जिन पर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बढ़त मिली। ये पार्टी के लिए अलॉर्मिंग स्टेज है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी में हुई बैठक में इन सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा हुई। कांग्रेस इस बार छिंदवाड़ा जीत के लिए भी खास रणनीति पर काम कर रही है। इसका जिम्मा मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपा है। बीजेपी संगठन ने अपने नेताओं से साफ कह दिया है कि विधानसभा जीत का खुमार छोड़ लोकसभा चुनाव के लिए डट जाएं।

लोकसभा सीट छिंदवाड़ा की जीत सबसे बड़ा टारगेट

बीजेपी में दिन भर संगठन की बैठकों का दौर चला। इसमें प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय समेत मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत सांसद, विधायक समेत अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में उन पांच लोकसभा सीटों पर पहले उम्मीदवार घोषित करने की बात हुई जिनमें विधानसभा चुनाव में बीजेपी पिछड़ी है। इनमें एक सीट छिंदवाड़ा भी शामिल है। छिंदवाड़ा जीत इस बार बीजेपी के लिए सबसे बड़ा टारगेट है। यही कारण है कि सीएम मोहन यादव ने इस बैठक के एक दिन पहले छिंदवाड़ा में रोड शो किया और जनसभा में लोगों से छिंदवाड़ा जीत की शपथ भी ली।

ये खबर भी पढ़े...

कांग्रेस के रडार पर दीपक-सज्जन समेत कई नेता, बयानबाजी पर पार्टी सख्त

द सूत्र के खुलासे से पुराना टेंडर निरस्त, सरकार के 29 करोड़ रुपए बचे

मोदी को फिर पीएम बनाओ, हम दुनिया के तीसरी आर्थिक ताकत बन जाएंगे

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

बीजेपी इन पांच लोकसभा सीटों पर पहले घोषित करेगी उम्मीदवार...

  1. छिंदवाड़ा : कुल सीट- 7, कांग्रेस- 7, बीजेपी- 0, कांग्रेस को बीजेपी से 97646 वोट ज्यादा।
  2. मुरैना : कुल सीट- 8, कांग्रेस- 5, बीजेपी- 3, कांग्रेस को बीजेपी से 6376 वोट ज्यादा।
  3. भिंड : कुल सीट- 8, कांग्रेस- 4, बीजेपी- 4, कांग्रेस को बीजेपी से 6904 वोट ज्यादा।
  4. ग्वालियर : कुल सीट- 8, कांग्रेस- 4, बीजेपी- 4, कांग्रेस को बीजेपी से 23250 वोट ज्यादा।
  5. मंडला : कुल सीट- 8, कांग्रेस- 5, बीजेपी- 3, कांग्रेस को बीजेपी से 16082 वोट ज्यादा

सभी 29 सीटें जीतने और हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का टारगेट

इन सीटों के अलावा इस बार महिलाओं को ज्यादा टिकट देने पर भी चर्चा हुई। भोपाल, इंदौर के साथ ही धार, झाबुआ, बालाघाट, शहडोल जैसी सीटों पर भी नए महिला चेहरे उतारे जा सकते हैं। बैठक में खजुराहो में उम्मीदवार न उतारने और सपा को यह सीट देने के कांग्रेस के फैसले पर भी चर्चा हुई। पार्टी ने इस बार सभी 29 सीटें जीतने और हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का टारगेट तय किया है। इसके अलावा बड़े नेताओं के कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह,नितिन गडकरी,राजनाथ सिंह समेत किन-किन नेताओं को आवश्यकता के हिसाब से किन इलाकों में भेजा जाए इस पर भी रणनीति बनाई जा रही है।

Tags:
  • BJP
  • लोकसभा सीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज