राजनीति के राखी सावंत बनते जा रहे जीतू पटवारी, बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का बड़ा बयान
Sanjay Gupta | Oct 03, 2026, 19:08 IST
इंदौर में सुमित मिश्रा ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की तुलना राखी सावंत से की है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार बीजेपी सरकार और सीएम मोहन यादव पर हमला कर रहे हैं। इसका जवाब शनिवार को बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने दिया। मिश्रा ने पटवारी की तुलना राखी सावंत से कर डाली। उन्होंने कहा कि जिस तरह राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने के लिए अलग-अलग हरकतें करती हैं।
पटवारी को कहा मेल राखी सावंत
उन्हें हर मुद्दे पर राजनीति दिखती है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) भी उनके निशाने पर रहते हैं। पटवारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी निशाना साधते हैं। नगर अध्यक्ष ने कहा कि पटवारी को हर मुद्दे में राजनीति दिखती है। इसी वजह से वे लगातार बयान देते रहते हैं। वे ऐसा करके चर्चा में बने रहने का प्रयास करते हैं।
बीजेपी प्रवक्ता यादव भी बरसे
सीएम ने विकास के लिए खुद अपने घर पर कुदाली चलाई। लेकिन कांग्रेस को इसमें भी आलोचना दिखी। बालाघाट में राहुल गांधी बच्चों की मौत पर तो गए, लेकिन नक्सली हमले में इतने लोग मारे गए उनके प्रति कोई संवेदना नहीं बताई।
जीतू को सीएम की बराबरी करने में दस जन्म लगेंगे
जीतू पटवारी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। वह जहां रहते हैं उस बूथ से भी कांग्रेस नहीं जीतती है। विकास के लिए मोहनजी जैसा मन होना चाहिए, ऐसा जज्बा होना चाहिए। जीतू जैसे पटवारी उस बात को नहीं समझ सकते हैं।
- सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी की तुलना राखी सावंत से क्यों की?
सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी की तुलना राखी सावंत से इस लिए की क्योंकि उन्होंने कहा कि पटवारी अपने बयानों और गतिविधियों के जरिए सुर्खियों में रहने का प्रयास करते हैं, ठीक वैसा ही जैसे राखी सावंत करती हैं। - जीतू पटवारी पर बीजेपी नगर अध्यक्ष का क्या आरोप है?
बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया है कि जीतू पटवारी सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर लगातार बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं, जिससे उन्हें हर मुद्दे में राजनीति दिखाई देती है। - क्या जीतू पटवारी को लेकर
सीएम मोहन यादव की तुलना की गई है?
हां, सुमित मिश्रा ने यह कहा कि जीतू पटवारी को मुख्यमंत्री मोहन यादव की बराबरी करने में 'दस जन्म' लगेंगे, यह दर्शाते हुए कि मोहन यादव विविध कलाओं में सक्षम हैं और जनता की सेवा कर रहे हैं, जबकि पटवारी को गंभीरता से नहीं लिया जाता।
हाईकोर्ट ने रोटेशन रोस्टर का उल्लंघन पर तीन सरपंच सीट किया रद्द, 7 दिन में नई लॉटरी के आदेश
By Mukesh Sharma
कर्मवीर सिंह के जशपुर पहुंचते ही दिखा बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, बोले कार्यकर्ताओं से होगा सीधा संवाद
By Arun Tiwari
ज्ञानेश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, भूपेश बघेल बोले- वोट चोरी का फायदा मोदी और शाह को
By Umeshwari Baghel
हिंदुओं से 5 बच्चे पैदा करने की अपील, भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के बयान पर मचा सियासी घमासान
By Arohi Raj
PDS की दुकान में एक करोड़ का घोटाला, 300 परिवारों का राशन डकार गई बाप-बेटे की जोड़ी!
By Sandeep Kumar
खाटूश्यामजी पालिका अध्यक्ष चुनाव विवाद: हाईकोर्ट ने कहा,समय पर चुनाव कराना दखल नहीं
By Mukesh Sharma
रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण: काली स्कॉर्पियो में आए तीन युवक, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं
By Umeshwari Baghel