भोपाल में गोली मारकर किया काले हिरण का शिकार, सलमान खान पर भी है आरोप
Sourabh Bhatnagar | Oct 23, 2024, 09:42 IST
भोपाल में काले हिरण का शिकार
भोपाल से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित बरखेड़ा सालम गांव के एक खेत में काले हिरण का शव मिला, जिसकी गर्दन के पास गहरा घाव था। काले हिरण के शिकार की पुष्टि हो चुकी है।
राजधानी भोपाल से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित बरखेड़ा सालम गांव के एक खेत में काले हिरण का शव मिला, जिसकी गर्दन के पास गहरा घाव था। शिकारियों ने उसे गोली मारी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से शव को ले नहीं जा सके।
गांव के किसान वीर सिंह मेवाड़ा ने मंगलवार सुबह खेत में हिरण का शव देखा और तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को भोपाल लाकर पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हिरण की गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद काले हिरण का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सलमान खान को माफी देगा बिश्नोई समाज मगर करना पड़ेगा बड़ा काम, जानिए क्या शर्तें लगाईं
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरण की उम्र करीब पांच साल थी और उसके शरीर पर हल्की चोट के निशान भी थे। फिलहाल अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जहां काले हिरण का शव मिला, वह स्थान वन क्षेत्र से कुछ दूर है, लेकिन हिरण अक्सर वहां विचरण करते हैं।
भोपाल के आसपास के जंगलों में काले हिरण पाए जाते हैं। पांच महीने पहले बिशनखेड़ी गांव में भी एक गर्भवती काले हिरण का शव मिला था। उसे कुत्तों द्वारा मारे जाने की आशंका जताई गई थी।
सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली क्यों बोली सलमान को प्लीज माफ कर दो
काला हिरण एक लुप्तप्राय मृग है, जो केवल भारत और नेपाल में पाया जाता है। भारत में इसके शिकार पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। बिश्नोई समाज काले हिरण को पूजनीय मानता है और उनकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर भी काले हिरण के शिकार का आरोप है, जिसके चलते गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई उन्हें लगातार धमकी देता रहा है। बिश्नोई समाज ने सलमान खान से माफी मांगने की मांग की है। गौरतलब है कि साल 2008 में सलमान खान ने एक इंटरव्यू का था कि, मैंने काले हिरण को नहीं मारा है।
शव का भोपाल में हुआ पोस्टमार्टम
सलमान खान को माफी देगा बिश्नोई समाज मगर करना पड़ेगा बड़ा काम, जानिए क्या शर्तें लगाईं
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
5 महीने पहले भी मिला था मृत काला हिरण
सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली क्यों बोली सलमान को प्लीज माफ कर दो
भारत और नेपाल में लुप्तप्राय मृग
सलमान पर भी लगा है काले हिरण के शिकार का आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari