61 साल के बुजुर्ग को फंसाया, होटल में बनाए संबंध, वीडियो बनाकर ऐंठे 24 लाख रुपए

Jitendra Shrivastava | May 24, 2025, 17:02 IST
Share
blackmail-elderly-man
Photograph: (THESOOTR)

उज्जैन में 30 वर्षीय महिला ने 61 वर्षीय बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 24 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खाते फ्रीज किए। मदन सिंह ने बताया कि महिला आरोपी उनकी किराने की दुकान में कर्मचारी थी।

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक 30 वर्षीय महिला ने 61 वर्षीय बुजुर्ग मदन सिंह को अपने प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 24 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर उसके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए।

किराने की दुकान से शुरू हुई बातचीत

मदन सिंह की शिकायत के अनुसार, महिला आरोपी उनके किराने की दुकान में कर्मचारी थी। वह कई बार दुकान पर आती-जाती थी और बातचीत के दौरान धीरे-धीरे उनसे नजदीकी बढ़ाई।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना नहीं दिला पा रही युवाओं को रोजगार, बढ़ रही निराशा

होटल के कमरे में संबंध बनाते का वीडियो बनाया

28 नवंबर 2023 को पहली बार मुलाकात हुई। दिसंबर 2023 में महिला ने मदन सिंह को उज्जैन घूमने के लिए राजी किया। दोनों उज्जैन पहुंचे और एक होटल में रुके, जहां महिला ने उनके साथ संबंध बनाए और चुपके से फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।
महिला ने एक माह बाद वीडियो दिखाकर उन्हें धमकाना शुरू किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला ने दो साल में लगभग 24 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब पीड़ित तंग आ गए तो उन्होंने पुलिस का सहारा लिया।

ये खबर भी पढ़ें...

मानसून का टूटा 16 साल का रिकॉर्ड, तय समय से पहले केरल में दी दस्तक, एमपी में होगी धमाकेदार एंट्री

पुलिस ने महिला के बैंक खाते किए फ्रीज

कनाडिया थाना प्रभारी सहर्ष यादव के अनुसार, जांच में महिला द्वारा बताए गए सभी तथ्य सही पाए गए। महिला को गिरफ्तार कर उसके बैंक खातों को फ्रीज कर 19 लाख रुपये होल्ड कर लिए गए हैं। मामले की आगे भी विस्तृत जांच जारी है।

महिला के ऊपर पहले से मामला दर्ज

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी महिला पहले भी एक युवक पर रेप का केस दर्ज करवा चुकी है, लेकिन बाद में कोर्ट में बयान बदलकर मामले से पलट गई थी। उस मामले की भी जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें...

पत्नी की बाइक पर घूमने की चाह में पति ने चोरी की बाइक, 200 CCTV खंगाले तब हुआ खुलासा

संपन्न और प्रतिष्ठित पुरुषों को बनाती थी निशाना

पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला सुनियोजित तरीके से सामाजिक और आर्थिक रूप से संपन्न पुरुषों को निशाना बनाती थी। इस केस में भी पीड़ित का सामाजिक स्तर उच्च था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला ने कितने और पुरुषों को इसी तरीके से फंसाया है।

ये खबर भी पढ़ें...

वीरता की मिसाल आल्हा की जयंती, जानिए बुंदेलखंड के इस योद्धा की वीरगाथा

ब्लैकमेलिंग से बचाव के लिए सुझाव...

  • किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से व्यक्तिगत फोटो या वीडियो साझा न करें।
  • अगर कोई धमकी दे रहा हो तो तुरंत पुलिस की मदद लें।
  • डिजिटल सुरक्षा के लिए हमेशा सावधानी बरतें।
शातिर महिला | उज्जैनउज्जैन न्यूज

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

न्यूज

Tags:
  • उज्जैन न्यूज
  • इंदौर
  • बुजुर्ग
  • ब्लैकमेलिंग
  • होटल
  • संबंध
  • शातिर महिला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग