इंदौर के पोहे-जलेबी पर फिदा हुईं अनन्या पांडे, जानें और क्या कहा
Siddhi Tamrakar | Dec 04, 2024, 15:50 IST
ANANYA pandey INDORE
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इंदौर पहुंचीं, यहां उनका स्वागत बहुत ही जोरदार तरीके से किया गया। अनन्या यहां एक स्टोर की लांचिंग के लिए आई थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इंदौर पहुंचीं, यहां उनका स्वागत बहुत ही जोरदार तरीके से किया गया। अनन्या यहां एक स्टोर की लॉन्चिंग के लिए आई थीं। इस दौरान सैकड़ों युवा उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे। अनन्या ने इस वर्म वेलकम के लिए इंदौर वासियों का आभार व्यक्त किया है।
इवेंट के दौरान अनन्या ने अपनी फिटनेस और खूबसूरती के राज को साझा किया। उन्होंने कहा कि सुंदर बने रहने के लिए सिर्फ एक दिन स्किन केयर कर लेना काफी नहीं है, बल्कि इसके लिए हर दिन मेहनत करनी होती है। उन्होंने बताया कि वे अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर खास तौर पर ध्यान देती हैं। मेंटल हेल्थ के लिए योग और जुंबा, पिलाटे, रनिंग जैसी एक्सरसाइज से शरीर को फिट रखने के बारे में अनन्या ने बताया है। साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि दिन में कम से कम 10 हजार कदम चलना चाहिए, क्योंकि हम चलने की आदत भूलते जा रहे हैं, जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं।
फैशन के बारे में Ananya Pandey का कहना है कि अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग तरीके का फैशन सूट करता है। इसलिए हमें वही पहनना चाहिए, जो हमारे ऊपर अच्छा लगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शरीर के साथ-साथ आपका मन भी सुंदर होना चाहिए।
अनन्या पांडे ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ एक कोर्ट ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका किरदार एक वकील का होगा और यह फिल्म 1920 के सेट पर आधारित है। अनन्या ने कहा कि यह मूवी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। इसके अलावा, वह एक रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' की शूटिंग भी कर रही हैं।
फिटनेस पर अनन्या की टिप्स
फैशन: खुद पर सूट करे वही सबसे अच्छा
इंदौर के स्वाद की दूर-दूर तक चर्चा
इंदौर के फेमस खाने का जिक्र करते हुए अनन्या ने कहा कि मुंबई में इंदौर के फूड की हमेशा चर्चा होती रहती है। उन्हें इंदौर का पोहा और जलेबी बहुत पसंद है। इसके अलावा, उन्होंने वड़ा पाव को अपनी पसंदीदा डिश बताया है, क्योंकि वह एक पक्की मुंबई गर्ल हैं।
अनन्या की आगामी फिल्में
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj