मध्य प्रदेश के उमरिया में बॉयफ्रेंड ने कर दी गर्लफ्रेंड की हत्या, खुद ने पीया एसिड, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Sandeep Kumar | Jun 22, 2024, 15:36 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-22T150100.748.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-22T150100.748.jpg

पुलिस के मुताबिक आरोपी सूरज पनिका और मृतका ममता पनिका दोनों पूर्व से परिचित थे। अप्रैल 2024 में ममता की शादी जयसिंहनगर अमझोर के समीप गजनी गांव में सचिन पनिका नामक युवक से हुई थी। इसी बात को लेकर सूरज पनिका नाराज था।

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में एक युवक ने अपनी शादी-शुदा प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में पकड़े जाने के भय से आरोपी प्रेमी ने भी एसिड पीकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में शहडोल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रतिपाल सिंह ने बताया शुक्रवार को पुलिस को चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 54 सी 0830 में एक युवक को किसी लाश के साथ देखे जाने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों सहित पुलिस वहां पहुंची। इसी बीच गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी सूरज पनिका ने गाड़ी में रखा एसिड पी लिया।

गर्लफ्रेंड की शादी से नाराज था बॉयफ्रेंड सूरज

पुलिस के मुताबिक आरोपी सूरज पनिका और मृतका ममता पनिका दोनों पूर्व से परिचित थे। अप्रैल 2024 में ममता की शादी जयसिंहनगर अमझोर के समीप गजनी गांव में सचिन पनिका नामक युवक से हुई थी। इसी बात को लेकर सूरज पनिका नाराज था। इसके बाद नाराज आरोपी ने प्रेमिका ममता को मारने का प्लान बनाया।

ऐसे उतारा प्रेमिका को मौत के घाट

ममता अमरकंटक में बीएड कॉलेज परीक्षा देने गई थी। इसी बीच मौका पाकर सूरज ने युवती को अपने साथ चार पहिया वाहन में बिठा लिया। रास्ते में आरोपी ने मौका पाकर चाकू से गोद गोदकर ममता की हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के दौरान अचानक चार पहिया वाहन बिगड़ गया। ग्रामीणों ने गाड़ी में लाश होने की खबर पुलिस को दी और फिर आरोपी पकड़ में आया।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली
  • शादी-शुदा प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या
  • गर्लफ्रेंड की शादी से नाराज था बॉयफ्रेंड सूरज
  • एएसपी प्रतिपाल सिंह
  • आरोपी प्रेमी ने भी एसिड पीकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग