इंदौर के वैज्ञानिक का दावा, भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने किया पाकिस्तान के परमाणु संयत्र पर वार
Vishwanath Singh | May 12, 2025, 19:09 IST
The Sootr
वैज्ञानिक राम श्रीवास्तव ने दावा किया है कि भारतीय वायुसेना द्वारा छोड़ी गई ब्रह्मोस मिसाइल का निशाना पाकिस्तान के सरगोधा के पास स्थित भूमिगत परमाणु हथियार बंकर थे।
इंदौर के सिस्मोग्राफिक और अर्थ साइंस वैज्ञानिक राम श्रीवास्तव ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक पोस्ट करके सभी को चौंका दिया। इसमें उन्होंने दावा किया कि भारत की तरफ से चलाई गई ब्रह्मोस मिसाइल का निशाना पाकिस्तान का सरगोधा में स्थित न्यूक्लियर सेंटर था। उन्होंने यह भी दावा किया है कि मिसाइल के कारण धमाका इतनी जोर से हुआ कि 4.0 रिक्टर स्केल का भूकंप दर्ज किया गया, जो कि प्राकृतिक नहीं था। इसके प्रमाण भी उपलब्ध हैं। इसी कारण से पाकिस्तान के न्यूक्लियर सेंटर में रिसाव शुरू हो गया।
वैज्ञानिक राम श्रीवास्तव के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने रणनीतिक और रक्षा हलकों में हलचल मचा दी है। श्रीवास्तव ने अपने आधिकारिक फेसबुक और एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए दावा किया है कि भारतीय वायुसेना द्वारा छोड़ी गई ब्रह्मोस मिसाइल का निशाना पाकिस्तान के सरगोधा के पास स्थित भूमिगत परमाणु हथियार बंकर थे। उनका कहना है कि उसी समय वहां 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसे उन्होंने एक “असामान्य और संदिग्ध घटना” बताया।
उन्होंने बताया कि जिस समय वहां पर ब्रह्मोस मिसाइल गिरी थी। उस समय वहां पर भूकंप आया था। आमतौर पर भूकंप जो आते हैं वे चट्टानों के सरकने से आते हैं। उनमें पी और एस वेव निकलती हैं, लेकिन इस भूकंप के कारण पाकिस्तान में प्रेशर वेव और शॉक वेव नहीं निकली थी। केवल सतह पर हलचल होना मापी गई थी। इस बात के प्रमाण स्वयं भारतीय सेना ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में भी दिया है। उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल दागने का समय भी फोटो के साथ बताया था। उसी समय, उसी जगह पर भूंकंप के झटके दर्ज किए गए, जो कि इस बात की पुष्टि करते हैं कि भूकंप ब्रह्मोस के कारण ही आया।
सूत्रों के मुताबिक ब्रह्मोस मिसाइल के गिरने की घटना के बाद से वहां पर रेडियो एक्टिविटी बड़ गई है। ऐसे में इस संभावना को नकारा नहीं जा सकता कि ब्रह्मोस मिसाइल वहां के बंकरों को तोड़कर काफी अंदर तक चली गई। इसके कारण उनके परमाणु संयत्र को डैमेज किया है। इसी के कारण मजबूरन वे सीज फायर के लिए तैयार हुए थे।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर–उज्जैन रोड के बारोली टोल पर अवैध वसूली, लोकल आईडी दिखाया फिर भी काट लिया टोल
वैज्ञानिक श्रीवास्ताव ने लिखा है कि भारतीय वायुसेना ने जिस समयब्रह्मोसमिसाइल का निशाना पाकिस्तान के सरगोधा के पास उनके परमाणु हथियारों के जमीन के भीतर रखे 1.5 मीटर मोटे कांन्क्रीट के बंकरो की ओर लगाया। ठीक उसी समय 4.0 रेक्टर स्केल का भूकंप उसी जगह आया। क्या यह भूकम्प परमाणु शस्त्र नष्ट होने का संकेत है?
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में शराब की जांच में फूंक मारने के लिए पुलिस पर दादागिरी के आरोप, पत्नी से धक्का-मुक्की कर पति को पीटा
उन्होंने यह भी कहा है कि इस संभावना को हम निरस्त नहीं कर सकते हैं कि हमारीब्रह्मोस ने उनके बंकरों को तोड़कर न्यूक्लियर आर्म्स को डैमेज किया है। वहीं, जो भूकंप आया वही भी मिसाइल के धमाके के कारण ही आया है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में लवकुश चौराहे के पास बनेगा होटल ग्रैंड हयात, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने किया करार
इसी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से ट्रेंड हुआ। उसमें बताया गया कि यूएस नेशनल न्यूक्लीयर सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन की टीम इमरजेंसी एयरक्राफ्ट से पाकिस्तान पहुंची है। इंडियन एयर फोर्स की स्ट्राइक के कारण पाकिस्तान के किरार हिल्स पर स्थित पाकिस्तान की न्यूक्लीयर स्टोरेज फैसेलिटी में कुछ परेशानी आई है। इसके कारण वहां पर रेडिएशन फैलने लगा है।
यह खबर भी पढ़ें...खेतों में खड़ी उड़द, कागजों में दर्ज गेहूं! फर्जी गिरदावरी और सरकारी लूट का खुलासा
इसे असामान्य घटना बता रहे वैज्ञानिक
The Sootr
मिसाइल गिरते ही भूकंप आया
The Sootr
ब्रह्मोस मिसाइल बंकरों को तोड़कर घुसी अंदर
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर–उज्जैन रोड के बारोली टोल पर अवैध वसूली, लोकल आईडी दिखाया फिर भी काट लिया टोल
यह दावा किया वैज्ञानिक ने
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में शराब की जांच में फूंक मारने के लिए पुलिस पर दादागिरी के आरोप, पत्नी से धक्का-मुक्की कर पति को पीटा
उन्होंने यह भी कहा है कि इस संभावना को हम निरस्त नहीं कर सकते हैं कि हमारीब्रह्मोस ने उनके बंकरों को तोड़कर न्यूक्लियर आर्म्स को डैमेज किया है। वहीं, जो भूकंप आया वही भी मिसाइल के धमाके के कारण ही आया है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में लवकुश चौराहे के पास बनेगा होटल ग्रैंड हयात, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने किया करार
यूएस से इमरजेंसी विमान पहुंचा पाकिस्तान
यह खबर भी पढ़ें...खेतों में खड़ी उड़द, कागजों में दर्ज गेहूं! फर्जी गिरदावरी और सरकारी लूट का खुलासा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman