दुल्हन की जिद बनी सनसनी, बाजार पहुंचते ही हुआ ये... और मच गया हंगामा

Sandeep Kumar | May 24, 2025, 23:22 IST
Share
tikamgarh-bride-escapes
tikamgarh-bride-escapes

शादी के अगले दिन दुल्हन ने बाजार जाने की जिद की। नई बहू की इस इच्छा को परिवार ने सामान्य समझा और उसे खरीदारी कराने ले गए। लेकिन कोई नहीं जानता था कि यह जिद दरअसल एक पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी।

MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन ऐसा कदम उठाया, जिसे परिवार संभाल नहीं पाए। 22 मई को शादी रचाने वाली दुल्हन ने 23 मई को ससुरालवालों के साथ बाजार जाने की जिद पकड़ ली। बाजार पहुंचते ही मौका पाकर वह प्रेमी की बाइक पर बैठकर फरार हो गई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दुल्हन ने जताई बाजार जाने की जिद

टीकमगढ़ के पलेरा कस्बे का एक युवक 22 मई को पास के गांव की लड़की रिचा (नाम बदला हुआ) से शादी कर बैठा था। यह शादी दो दलालों के जरिए 80 हजार रुपए में तय हुई थी। शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद दूल्हा अपनी नवविवाहिता को घर लेकर आया। लेकिन अगले ही दिन दुल्हन ने अचानक बाजार जाने की जिद जताई, जिससे परिवार के लोग अनजान थे कि यह जिद किसी योजना का हिस्सा है।

ये खबर भी पढ़िए... मानसून से पहले आता है नवतपा, जानिए इस खगोलीय घटना के पीछे का विज्ञान

ये खबर भी पढ़िए... MP में मानसून की होगी धमाकेदार एंट्री, देश में टूटा 16 साल का रिकॉर्ड, तय समय से पहले केरल में दी दस्तक

बाजार में प्रेमी का इंतजार

दुल्हन रिचा गहने और परिधान पहने बाजार पहुंची। ससुराल वाले दुकान-दुकान घूमने में व्यस्त थे, तभी बाजार में पहले से बाइक पर मौजूद उसके प्रेमी ने मौका पाते ही उसे बाइक पर बिठाकर वहां से फरार कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम को देख ससुराल वाले चौंक गए। दुल्हन के गहनों में सोने की चेन, झुमके, चूड़ियां और चांदी की पायल शामिल थीं।

ये खबर भी पढ़िए... PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी : कर्मचारियों को मिलेगा 8.25% की दर से ब्याज

ये खबर भी पढ़िए... MP Free Laptop Yojana 2025 : 12वीं में लाएं 85%, खाते में आएंगे सीधे 25,000 रुपए

परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बनी दुल्हन की फरारी

दुल्हन के प्रेमी संग भाग जाने से ससुराल वाले हैरान और परेशान हैं। वे अब दुल्हन को वापस लाने के लिए प्रयासरत हैं। इस घटना ने विवाह व्यवस्था और दलालों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। साथ ही यह घटना समाज में प्रेम विवाह और परिवार की सोच के बीच के संघर्ष को भी उजागर करती है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़
  • प्रेमी
  • शादी
  • दुल्हन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा