प्रत्याशी के ऐलान से पहले बुधनी में चुनावी रथ पर लहराए भार्गव के झंडे!

Madhav Singh | Oct 18, 2024, 13:23 IST
Share
budhni upchunav ramakant bhargav
budhni upchunav ramakant bhargav

प्रदेश की बुधनी सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वहीं बीजेपी के चुनावी रथ पर एक नाम की फोटो खूब वायरल हो रही है।

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस ने अभी तक इस सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पार्टी की घोषणा से पहले ही एक नाम की फोटो चुनावी रथ के साथ खूब वायरल हो रही है। 2023 में शिवराज सिंह बुधनी से विधायक चुने गए थे। लोकसभा चुनाव में विदिशा से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने बुधनी सीट छोड़ दी थी। इसी वजह से अब बुधनी में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा की गई है।

प्रचार रथ पर रमाकांत भार्गव का नाम

बुधनी उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें बीजेपी के प्रचार रथ पर विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का नाम है। इस फोटो के सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग मान रहे हैं कि, रमाकांत भार्गव बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी होंगे। बीजेपी के किसी भी नेता ने इस संबंध में कोई की पुष्टि नहीं की है।

बुदनी विधानसभा सीट पर कौन संभालेगा शिवराज सिंह चौहान की विरासत ? लिस्ट में 6 दावेदार

363 केंद्रों पर होंगे मतदान

बताते चलें कि बुधनी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 28 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक है। 13 नवंबर को चुनाव और 23 को वोटों की गिनती होगी। चुनाव के लिए 363 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

विजयपुर से नाम तय! बुधनी से कार्तिकेय प्रबल दावेदार, BJP ने भेजे नाम

बुधनी में कितने मतदाता?

बताते चलें कि बुधनी विधानसभा में कुल 2,76,397 मतदाता हैं। इनमें 1,43,111 पुरुष और 1,33,280 महिला मतदाताओं के अलावा 6 अन्य मतदाता हैं। वहीं 194 सर्विस मतदाता हैं। बुधनी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 1597 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 45 सेक्टर ऑफिसर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, 45 सेक्टर अधिकारी पुलिस और 5 फ्लाइंग स्कवॉड दल बनाए गए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • एमपी कांग्रेस
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • MP BJP
  • एमपी बीजेपी
  • Political News
  • एमपी कांग्रेस कमेटी
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी बीजेपी-कांग्रेस
  • मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • MP Political News
  • रमाकांत भार्गव
  • उपचुनाव 2024
  • बुधनी उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा