एमपी बच्चों की एंटीबायोटिक दवा में मिले कीड़े, एजिथ्रोमाइसिन सिरप पर लगाई रोक
Ramanand Tiwari | Oct 16, 2025, 24:25 IST
Antibiotic syrup Azithromycin
ग्वालियर में बच्चों को दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवा में कीड़े मिले हैं। एक महिला ने इसकी शिकायत की थी। ड्रग विभाग ने सिरप के वितरण पर रोक लगा दी। सैंपल जांच के लिए भोपाल की लैब भेजे गए हैं।
Gwalior. ग्वालियर के एक सरकारी अस्पताल में बच्चों को दी जाने वाली एजिथ्रोमाइसिन सिरप में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। जैसे ही शिकायत आई, ड्रग विभाग ने तुरंत इस सिरप की सप्लाई पर रोक लगा दी। अस्पताल के दवा स्टोर से एजिथ्रोमाइसिन सिरप के सैंपल लिए गए और जांच शुरू कर दी है।
मामला ग्वालियर के प्रसूति गृह अस्पताल का है, जो मुरार जिला अस्पताल के अंतर्गत आता है। एक महिला अपने बच्चे का इलाज करवाने अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर ने उसे एजिथ्रोमाइसिन सिरप दिया। जब महिला ने घर जाकर बोतल खोली, तो उसे अंदर काले रंग के कीड़े नजर आए।
जैसे ही महिला ने यह देखा, उसने तुरंत इस बात की सूचना सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा को दी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन और ड्रग विभाग तुरंत हरकत में आ गए।
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: देशभर में सिरप की जांच अब जरूरी, अब तक 25 मौतें
महिला की शिकायत के बाद अस्पताल के दवा स्टोर से एजिथ्रोमाइसिन सिरप के सैंपल लिए गए और भोपाल स्थित लैब में भेज दिए गए। सिर्फ यही नहीं, बल्कि ड्रग विभाग ने अन्य दवाओं के भी सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।
जांच टीम ने सिरप की मौजूदा बैच को तुरंत रोक दिया है। प्रदेश भर के वितरण केंद्रों से उसे वापस मंगवाना शुरू कर दिया है। इस सिरप की सप्लाई भोपाल के सरकारी स्टोर से की गई थी, इसलिए यह पता लगाया जा रहा है कि यह दवा और किन-किन जिलों में भेजी गई थी।
कफ सिरप के घातक असर के बाद एमपी सरकार ने मांगें दवाओं की जांच के अधिकार
अब ड्रग विभाग सिरप के बैच नंबर के आधार पर यह पता लगा रहा है कि कहीं यही दूषित सिरप अन्य जिलों में भी तो नहीं पहुंचा। पूरे मध्यप्रदेश में इसकी डिस्ट्रिब्यूशन चेन की गहन जांच की जा रही है।
मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी मयंक अग्रवाल का कहना है कि सिरप की बोतल संभवतः घर में खुली रह गई हो, इससे उसमें कीड़ा चला गया होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस बैच की शिकायत मिली है, उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत : श्रीसन फार्मा कंपनी बंद, लाइसेंस किया रद्द
सिरप की गुणवत्ता को लेकर एमडी मयंक अग्रवाल ने कहा कि एजिथ्रोमाइसिन सिरप जांच प्रक्रिया को तीन स्तर में की जाती है। उसके बाद ही इन दवाओं को अस्पतालों में भेजा जाता है। फिलहाल, उस बैच की सप्लाई रोक दी गई है और अगले आदेश तक सभी वितरण केंद्र सतर्क हैं।
जहरीला कफ सिरप बना काल: छिंदवाड़ा की एक और मासूम बच्ची की मौत, आंकड़ा 26 पहुंचा
एंटीबायोटिक सिरप जैसी महत्वपूर्ण दवा में कीड़े मिलना न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को भी खतरे में डालता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि लैब रिपोर्ट क्या कहती है और दोष किस पर तय होता है।
दवा में कीड़ों की महिला ने की शिकायत
सिविल सर्जन को दी जानकारी, जांच शुरू
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: देशभर में सिरप की जांच अब जरूरी, अब तक 25 मौतें
जांच के लिए भोपाल की लैब में भेजे सैंपल
पूरे प्रदेश में सप्लाई पर लगी रोक
कफ सिरप के घातक असर के बाद एमपी सरकार ने मांगें दवाओं की जांच के अधिकार
दूसरे जिलों में भी चल रही बैच ट्रैकिंग
अस्पताल प्रशासन की सफाई
कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत : श्रीसन फार्मा कंपनी बंद, लाइसेंस किया रद्द
तीन-स्तरीय जांच के बाद सप्लाई
जहरीला कफ सिरप बना काल: छिंदवाड़ा की एक और मासूम बच्ची की मौत, आंकड़ा 26 पहुंचा
लापरवाही ने उठाए बड़े सवाल
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj