मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के फोन पर भी नहीं बची थी बिल्डिंग, निगमायुक्त पर अब मंच से कसा तंज

Sanjay Gupta | Jun 05, 2025, 18:04 IST
Share
building saved even phone call Minister
building saved even phone call Minister

इस बिल्डिंग को बचाने के लिए डॉ. मुंशी विधायक रमेश मेंदोला के पास गए थे। उन्होंने निगम में फोन किया और समय देने की अपील की, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पास पहुंचे। मंत्री ने भी फोन किया...

MP News: इंदौर नगर निगम ने शनिवार को स्कीम 54 विजयनगर में सी 21 मॉल के पीछे बन रही एक बिल्डिंग को ब्लास्ट कर जमीदोंज कर दिया था। कार्रवाई रुकवाने के लिए लिए फरियादी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पास भी गया था, लेकिन उनका फोन भी बिल्डिंग को नहीं बचा पाया। अब 5 जून पर्यावरण दिवस के मौके पर मंत्री को मौका मिला तो उन्होंने मंच से ही निगमायुक्त शिवम वर्मा पर तंज कस दिया।

इस तरह निगमायुक्त पर बोले मंत्री

मंच पर बैठे हुए नेताओं को लेकर मंत्री विजयवर्गीय बोल रहे थे। उन्होंने पहले बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा को लेकर कहा कि अच्छा और सुंदर भाषण दिया, फिर विधायक महेंद्र हार्डिया को लेकर कहा कि वह समय पर आय़ोजनों में जाते हैं और निकल जाते हैं। एक बार शादी में पहले गए तो टेंट वाले को लिफाफा दे आए। सभी से कुछ ना कुछ सीखता हूं। हमारे कमिशनर (निगमायुक्त) साहब इनसे भी मैं सीखता हूं, अब मैं सोच रहा हूं कि उसका पालन नहीं कर पा रहा हूं मैं। जो भी काम के लिए इन्हें फोन करोगे तो जी सर, यस सर, काम हो या नहीं हो लेकिन हां तो यह कर ही देंगे। अब मुझ से यह हो नहीं पा रहा हैं, मैं भी इनसे यह सीखना चाह रहा हूं कि मैं भी ऐसा करूं, लेकिन ऐसा कर नहीं पा रहा हूं, कि यह काम करना है और मैं कहूं यस कर देंगे काम, लेकिन नहीं करना, मैं इनसे यह सीखने की कोशिश कर रहा हूं, यदि सीख गया तो इनको धन्यवाद दूंगा।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में बिल्डिंग ब्लास्ट से उड़ाने के तीन अहम किरदार, महापौर फिर भड़के कैसे टूटा पूरा मकान

निगमायुक्त की कार्यशैली की जा रही है पसंद

हालांकि पूरे शहर में और निगम में भी निगायुक्त वर्मा की कार्य़शैली को पसंद किया जा रहा है। जहां गलत होता है और कार्रवाई की बात होती है तो वह इसे रोकते नहीं है, कई मामलों में उन्होंने थाने फोन करके एफआईआर भी करवाई है। वहीं जनसुनवाई में भी देखने को मिल रहा है कि वह खुद संजीदगी से सभी को सुनते हैं और तत्काल समस्या हल करवाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर नगर निगम ने ब्लास्ट से क्यों उड़ाई बिल्डिंग, मंत्री, विधाय़क फोन, रिश्वत, नक्शा सब कुछ था

यह है मामला

डॉ. इजहार मुंशी ने पीयू 4 के प्लाट 234 पर बिल्डिंग बनाई है, यह निर्माणाधीन है। नगर निगम ने इसे नोटिस दिया और अवैध बताया। जोनल अधिकारी व बिल्डिंग अधिकारी शिवराज यादव व बिल्डिंग इंस्पैक्टर हिमांशु ताम्रकार की ओर से यह नोटिस गए। लेकिन शुक्रवार को इसे पहले बुलडोजर से तोड़ा गया और फिर शनिवार को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया गया।

ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- लड़कियां सेल्फी लेने आती है तो बोल देता हूं अच्छे कपड़े पहनो

मंत्री का फोन भी गया लेकिन नहीं रूकवा पाए

इस बिल्डिंग को बचाने के लिए डॉ. मुंशी विधायक रमेश मेंदोला के पास भी गए और उन्होंने निगम में फोन किया और समय देने के लिए कहा लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पास भी पहुंचे, मंत्री ने भी फोन किया और समय देने के लिए कहा, लेकिन कहा गया कि पिलर में विस्फोटक लग चुके हैं, टीम मौके पर है, अब कुछ नहीं हो सकता है। इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी अधिकारियों की जांच की बात कह चुके हैं और कहा है कि पूरी प्रक्रिया के जरिए काम नहीं हुआ है। इसकी जांच करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में IDA 3 लाख पौधे लगाएगा, सुपर कॉरिडोर पर बनाया सिंदूर गार्डन

आरोपों के बाद इन्हें हटा दिया था निगमायुक्त ने

आरोप लगे तो बिल्डिंग को विस्फोट से उड़ाने से पहले शुक्रवार रात को निगमायुक्त शिवम वर्मा ने सख्ती दिखाई और जोनल अधिकारी शिवराज सिंह यादव को हटाकर यातायात विभाग में पदस्थ किया, साथ ही बिल्डिंग इंस्पैक्टर हिमांशु ताम्रकार को भी हटा दिया।

निगम से ही नक्शा पास, आईडीए का ही प्लाट

इस बिल्डिंग को अवैध इस आधार पर बताया गया कि यह नाले से 9 मीटर दूर नहीं बनी, कायदे से नाले से 9 मीटर दूर ही भवन बना सकते हैं। लेकिन सबसे खास बात यह है कि करीब एक हजार वर्गफीट का यह प्लाट है, जो डॉ. मुंशी ने आईडीए से ही लिया है साल 2020 में खरीदा गया। फिर आईडीए ने नाले के पास प्लाटिंग करके कैसे बेच दिया। इसका जवाब किसी के पास नहीं है और फिर डॉ. मुंशी ने इस पर निगम से ही 22 नवंबर 2020 को नक्शा पास कराया। फिर निगम की ओर से नाले के पास नक्शा कैसे पास हुआ। इसका जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है और इस मामले में निगम की ओर से यही जवाब आता है कि इसे दिखवा रहे हैं।





Tags:
  • MP News
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • रमेश मेंदोला
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • आईडीए
  • बिल्डिंग
  • निगमायुक्त शिवम वर्मा
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा