बुरहानपुर में मौसम की मार, केले की फसल बर्बाद, सीएम ने दिए सर्वे के आदेश
Sandeep Kumar | May 29, 2025, 17:57 IST
burhanpur-banana-crop-damage
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में तेज आंधी और बारिश के कारण केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। नीमगांव, खामनी और रायगांव जैसे गांवों में फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
MP NEWS: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में तेज आंधी और तूफान से केले की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस नुकसान की पूर्ति के लिए सहायता राशि देने की बात कही है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में जल्द सर्वे करने का निर्देश दिया है।
सीएम ने सोशल मीडिया पर कहा कि किसान चिंता न करें, सरकार उनके साथ है। बुरहानपुर जिला केला उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन को प्रभावित गांवों में फसल नुकसान का आकलन करने कहा गया है। सर्वे के बाद किसानों को उचित सहायता राशि दी जाएगी। प्राकृतिक आपदा में सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहती है।
बुरहानपुर में 25 मई 2024 को आई आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों की केले की फसल को बुरी तरह प्रभावित किया। खकनार क्षेत्र के 16 गांवों में लगभग 350 किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... CBSE का नया नियम, अब पहली-दूसरी क्लास में नहीं होगी ABCD की पढ़ाई
सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तुरंत सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के साथ राज्य सरकार खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर के अग्रवाल समाज में कलह, अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी अवैध होने के आरोप
जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 80 गांवों में फसल नुकसान का आकलन किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सर्वे कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान, राजस्व विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और नुकसान का आकलन किया।
ये खबर भी पढ़िए... नौतपा के बीच छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, एमपी से सिर्फ 800 किलोमीटर दूर
किसानों ने सरकार से केले की फसल को फसल बीमा योजना में शामिल करने की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले तीन वर्षों से बुरहानपुर जिले में यह योजना लागू नहीं है, जिससे उन्हें प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान का उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी इस योजना को लागू करने की अपील की है।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में अधिकारी-कर्मचारी तबादलों के विरोध में जा सकते हैं हाईकोर्ट
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार को तुरंत आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि वितरण करनी चाहिए और राजस्व अमले से फसलों का सर्वे कराना चाहिए, ताकि प्रभावित किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा मिल सके।
इस घटना के बाद, विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी किसानों के समर्थन में आवाज उठाई है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी ने आरोप लगाया है कि पिछले तीन वर्षों से बुरहानपुर जिले में केले की फसल का फसल बीमा नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों को ढ़ाई लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाए और उनका कृषि लोन भी माफ किया जाए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
सीएम ने सोशल मीडिया पर कहा कि किसान चिंता न करें, सरकार उनके साथ है। बुरहानपुर जिला केला उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन को प्रभावित गांवों में फसल नुकसान का आकलन करने कहा गया है। सर्वे के बाद किसानों को उचित सहायता राशि दी जाएगी। प्राकृतिक आपदा में सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहती है।
बुरहानपुर जिले के विभिन्न गांवों में आंधी-तूफान और तेज बारिश के कारण केले के फसल की क्षति को लेकर किसान बंधु चिंतित न हों, हमारी सरकार आपके साथ है।
मध्यप्रदेश में केला उत्पादन की दृष्टि से बुरहानपुर महत्वपूर्ण जिला है। इस संबंध में मैंने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तुरंत…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 29, 2025
आंधी-तूफान से केले की फसल को नुकसान
ये खबर भी पढ़िए... CBSE का नया नियम, अब पहली-दूसरी क्लास में नहीं होगी ABCD की पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया संज्ञान
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर के अग्रवाल समाज में कलह, अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी अवैध होने के आरोप
जिला प्रशासन ने शुरू किया सर्वे कार्य
ये खबर भी पढ़िए... नौतपा के बीच छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, एमपी से सिर्फ 800 किलोमीटर दूर
किसानों की फसल बीमा की मांग
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में अधिकारी-कर्मचारी तबादलों के विरोध में जा सकते हैं हाईकोर्ट
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की मुआवजा की मांग
राजनीतिक दलों की सक्रियता
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA