Burhanpur News : एक हाथ में तिरंगा दूसरे में झाड़ू और गले में रोटियों की माला पहन कलेक्टर कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
Amresh Kushwaha | Updated:
अनोखा प्रदर्शन
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक व्यक्ति ने कलेक्टर कार्यालय में अनोखा प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने झाड़ू, तिरंगा और रोटियों की माला के साथ रोजगार की मांग की।
Burhanpur News : लोग अक्सर अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करते हैं, जैसे कि हड़ताल, चक्काजाम, भूख हड़ताल और गंभीर मामलों में बाल मुंडवाने या खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे कदम उठाते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक व्यक्ति ने अपनी मांग के लिए एक अनोखा और आश्चर्यजनक तरीका अपनाया है। जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा या सुना होगा।
यहां एक व्यक्ति ने कलेक्टर कार्यालय में एक अनोखा प्रदर्शन किया। इसमें उसने एक हाथ में झाड़ू और दूसरे हाथ में तिरंगा पकड़ रखा था और उसके गले में रोटियों की माला थी। इसे देखकर लोग हैरान रह गए।
ये खबर भी पढ़िए...नई रेल लाइन के सर्वे को मिली मंजूरी, खंडवा से बड़ौदा की दूरी होगी 200 किमी कम
बुरहानपुर नगर निगम में संविदा कर्मचारी संजय सिंह को अचानक नौकरी से निकाल दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर ने उनसे हर महीने दो हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। जिसे उन्होंने देने से इनकार कर दिया था।
ऐसे में सुपवाइजर ने उन्हें 6 साल पहले नौकरी से निकाल दिया था, तब से वे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई भी उनकी पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है। संजय सिंह ने कहा कि उन्हें रोजगार की जरूरत है, क्योंकि उनके पास परिवार के पालन-पोषण के लिए पैसे नहीं हैं। इसलिए उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में रोटी की माला पहनकर रोजगार की मांग की।
ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना ऐसे बनेंगी लखपति दीदी, सरकार ने बनाया पूरा प्लान
संजय सिंह ने कलेक्टर को एक पत्र लिखा हुए कहा कि उन्होंने 1988 से 2018 तक नगर पालिका निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में काम किया। लेकिन 2017 में सेक्टर अधिकारी सतीश ने उनसे और अन्य कर्मचारियों से दो हजार रुपए प्रतिमाह रिश्वत मांगनी शुरू कर दी। जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार किया, तो उन्हें बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाल दिया गया।
तब से वे 6 साल से बेरोजगार हैं। उनके परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनपर लाखों रुपए का कर्जा हो गया है। उन्होंने कलेक्टर से न्याय की मांग की और रोजगार देने की विनती की।
यहां एक व्यक्ति ने कलेक्टर कार्यालय में एक अनोखा प्रदर्शन किया। इसमें उसने एक हाथ में झाड़ू और दूसरे हाथ में तिरंगा पकड़ रखा था और उसके गले में रोटियों की माला थी। इसे देखकर लोग हैरान रह गए।
ये खबर भी पढ़िए...नई रेल लाइन के सर्वे को मिली मंजूरी, खंडवा से बड़ौदा की दूरी होगी 200 किमी कम
रिश्वत नहीं दी तो नौकरी से निकाला
ऐसे में सुपवाइजर ने उन्हें 6 साल पहले नौकरी से निकाल दिया था, तब से वे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई भी उनकी पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है। संजय सिंह ने कहा कि उन्हें रोजगार की जरूरत है, क्योंकि उनके पास परिवार के पालन-पोषण के लिए पैसे नहीं हैं। इसलिए उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में रोटी की माला पहनकर रोजगार की मांग की।
ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना ऐसे बनेंगी लखपति दीदी, सरकार ने बनाया पूरा प्लान
संजय ने कलेक्टर को लिखा पत्र
तब से वे 6 साल से बेरोजगार हैं। उनके परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनपर लाखों रुपए का कर्जा हो गया है। उन्होंने कलेक्टर से न्याय की मांग की और रोजगार देने की विनती की।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
By Ashish Bhardwaj
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
By Harish Divekar
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav