सुसाइड से पहले दिल्ली गए थे बंटी नागर, 25 करोड़ की जमीन ली, मौत का कारण व्यक्तिगत

Sanjay Gupta | Sept 30, 2026, 13:29 IST
Share
बंटी नागर सुसाइड केस
बंटी नागर सुसाइड केस

INDORE. रियल एस्टेट कारोबारी संदीप उर्फ बंटी नागर के सुसाइड केस की कुछ गुत्थियां सुलझने लगी हैं। द सूत्र के पास सुसाइड वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं। मौत का कारण आर्थिक नहीं,बल्कि व्यक्तिगत की ओर इशारा कर रहा है। दिल्ली जांच और 25 करोड़ की जमीन की पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

साकेत नगर की द मार्क मल्टी में अपने ऑफिस में रविवार 27 सितंबर को बंटी नागर ने सुसाइड कर लिया था। इस मामले में द सूत्र के पास कई पुख्ता जानकारी आई हैं। इसमें मौत की वजह आर्थिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत की ओर इशारा कर रही है। बंटी नागर सुसाइड वाले दिन अपने ऑफिस में दोपहर 01 बजकर 11 मिनट पर जाते हुए सीसीटीवी में दिख रहे हैं। 'द सूत्र' के पास यह सीसीटीवी एक्सक्लूसिव मौजूद है। इनके हाथ में साड़ी नहीं है, जबकि बंटी ने साड़ी का ही फंदा बनाकर सुसाइड किया है। यह साड़ी पुलिस जांच में उनकी पत्नी अपर्णा की निकली है। यह साड़ी संभवतः शनिवार को ही बंटी ने अपने ऑफिस में जाकर रख दी थी। आशंका है कि सुसाइड के लिए बंटी ने पहले ही मन बना लिया था।

मौत की वजह व्यक्तिगत लगने की ओर इशारा करती यह वजहें हैं-

मेडिकल जांच के लिए दिल्ली गए थे बंटी नागर

द सूत्र को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार सुसाइड से करीब पांच दिन पहले बंटी नागर दिल्ली गए थे। जानकारी के अनुसार वह वहां पर मेडिकल चेकअप के लिए गए थे। इसके बाद से ही वह लोगों से कटने लगे थे।

सुसाइड वाले दिन बंटी ऑफिस में जाते हुए द सूत्र एक्सक्लूसिव फोटो
सुसाइड वाले दिन बंटी ऑफिस में जाते हुए द सूत्र एक्सक्लूसिव फोटो

शुक्रवार रात से दोस्तों से बात बंद

वहीं बंटी नागर से हर रोज बात करने वाले दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात से ही उन्होंने दोस्तों से कन्नी काट ली थी। जिनसे हर दिन 5-10 बार बात होती थी, उन्हें भी फोन करना और उनके कॉल लेना बंद कर दिया गया था।

शनिवार को साड़ी रखी

रविवार सुसाइड वाले दिन 27 सितंबर को सीसीटीवी फुटेज में साफ है कि वह ऑफिस में खाली हाथ जा रहे हैं और उनके पास साड़ी नहीं है। वह अपने मोबाइल दोनों हाथों में पकड़े हुए ऑफिस के कॉरिडोर से दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर गुजर रहे हैं। इसके बाद वह कहीं आए-गए नहीं। जब बेटा ऋषित उन्हें खोजते हुए ऑफिस पहुंचा तब शाम करीब 6 बजे पता चला कि बंटी नागर ने साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। संभवतः यह साड़ी शनिवार को ही ऑफिस में रखी गई, लेकिन उस दिन क्योंकि स्टाफ रहता है, इसलिए रविवार को सुसाइड का मन पहले ही बना लिया और फिर वह रविवार को दोपहर में ऑफिस पहुंचे जब कोई नहीं रहता है।

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
29 Sept 2026 ,
By Sanjay Gupta
INDORE. इंदौर के बड़े बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर सुसाइड केस की साड़ी का रहस्य खुल गया है। यह वह साड़ी है जिससे फंदा बनाकर बंटी ने अपने ऑफिस में फांसी लगाई। बंटी करीब डेढ़ बजे ऑफिस के लिए आए। वह गाड़ी से उतरे और ऑफिस की ओर गए। वह खाली हाथ थे और उनके हाथ में साड़ी और कोई थैली नहीं थी।

आर्थिक परेशानी नहीं, अभी खरीदी 25 करोड़ की जमीन

बंटी नागर को आर्थिक परेशानी नहीं थी। इसकी मुख्य वजह है कि इसी माह बंटी ने करीब 25 करोड़ की जमीन खरीदी थी, यह सांवेर तहसील में ली गई थी और इसकी रजिस्ट्री कराई गई थी। बंटी का बैंक बैलेंस भी काफी मजबूत है। वहीं बंटी के करीब पांच प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनकी सभी क्लियरेंस कॉलोनी सेल इंदौर से हो चुकी थी। इसमें एक की तो कार्यपूर्णता हाल ही में बंटी ने ली थी। वहीं चार प्रोजेक्ट्स की विकास मंजूरी पहले से थी। वहीं एक प्रोजेक्ट को हाल ही में मंजूरी मिली। साथ ही एक अन्य प्रोजेक्ट को लेकर फाइल कलेक्टोरेट में लग चुकी थी।

स्टाफ के बयान से भी यह साफ

वहीं ऑफिस स्टाफ के भी पुलिस बयान ले चुकी है। इसमें सभी ने कहा कि पूरे प्रोजेक्ट समय पर और अच्छे से चल रहे थे। कोई आर्थिक बाधा नहीं थी और न ही किसी तरह का संकट था। ऑफिस में उनका व्यवहार संतुलित था और वह लोगों से प्रोजेक्ट के लिए हर रोज मिलते थे। सभी काम व्यवस्थित चल रहे थे। यह बयान भी इशारा कर रहे हैं कि मामला व्यक्तिगत था न कि आर्थिक।

बंटी नागर ने जिस साड़ी से सुसाइड फंदा बनाया वो कहां से आई, CCTV फुटेज में केवल यह दिखा
29 Sept 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के बिल्डर बंटी नागर ने रविवार 27 सितंबर को अपने आफिस में साड़ी से फंदा बना कर सुसाइड किया था। CCTV फुटेज में वह मोबाइल लिए आफिस जाते दिखे, हाथ में साड़ी या थैली नहीं थी। पुलिस पता लगा रही है कि साड़ी आफिस में कहां से आई। मोबाइल लॉक अभी नहीं खुला है और CDR निकाली जा चुकी है। पीएम रिपोर्ट के बाद परिजनों के बयान दर्ज होंगे।

परिजनों के बयान से होगा साफ

वहीं ऑफिस स्टाफ के बयान के बाद अब पुलिस संभवतः बुधवार को परिजनों के बयान लेगी। इन बयानों के बाद ही सारी स्थिति साफ हो सकेगी। इसमें पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। लेकिन परिजन के बयान के बाद ही आगे किसी को बयान के लिए बुलाया जाएगा। अभी पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल का एनालिसिस कर रही है और मोबाइल खोलने में जुटी है, जिससे व्हाट्सएप चैट और कॉल का रिकॉर्ड सामने आ सके। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कहा कि पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है, परिजन के बयान के बाद आगे की स्थिति साफ होगी।

दस साल पहले दिवाला निकला था बंटी का

बंटी नागर इंदौर के प्रसिद्ध मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से हैं। बंटी ने भी दस साल पहले ज्वेलरी का काम किया था, तब भारी घाटा हुआ और बंगला, दुकान सब बिक गए। एक फ्लैट में शिफ्ट होना पड़ा। लेकिन इसके बाद वह सुमति जैन के साथ रियल एस्टेट कारोबार में कूदे और इसके बाद एक के बाद एक प्रोजेक्ट सफल होते गए। इसके बाद गुलमर्ग में करीब 20 करोड़ का बंगला बनाया, कई लग्जरी कारें उनके पास थीं। एक ही समय में उनके पांच-छह प्रोजेक्ट जारी रहते थे। इसमें कई बड़े फाइनेंसर का पैसा लगा है। हालांकि अब ये फाइनेंसर अपनी राशि को लेकर परेशान हैं कि सौदे कैसे पूरे होंगे।
Tags:
  • रियल एस्टेट कारोबारी संदीप
  • बंटी नागर के सुसाइड केस
  • साकेत नगर
  • द सूत्र
  • INDORE
CGST अधिकारी सांवलराम समेत दो बिचौलियों ने रिश्वत के लिए बनायी व्यवस्था, क्या है ACB की अगली रणनीति?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CGST अधिकारी सांवलराम समेत दो बिचौलियों ने रिश्वत के लिए बनायी व्यवस्था, क्या है ACB की अगली रणनीति?
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दिग्विजय सिंह पर क्यों भड़क गई सोनिया गांधी? जानें वजह...

By Amresh Kushwaha

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दिग्विजय सिंह पर क्यों भड़क गई सोनिया गांधी? जानें वजह...
दोबारा बनेगी एसआई पुलिस भर्ती की मेरिट लिस्ट, 2013 की भर्ती में हो गया था बड़ा खेल

By Neel Tiwari

दोबारा बनेगी एसआई पुलिस भर्ती की मेरिट लिस्ट, 2013 की भर्ती में हो गया था बड़ा खेल
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह और टीआई महेश लिल्हारे के भाई से था गहरा रिश्ता? पुलिस ने की पूछताछ

By Manya Jain

फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह और टीआई महेश लिल्हारे के भाई से था गहरा रिश्ता? पुलिस ने की पूछताछ
क्या एसओजी रीडर जसवंत राव ने 2 करोड़ की रिश्वत स्वीकार की? एसीबी की जांच में नई बातें उभरकर आ रही हैं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या एसओजी रीडर जसवंत राव ने 2 करोड़ की रिश्वत स्वीकार की? एसीबी की जांच में नई बातें उभरकर आ रही हैं
विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा

By Mukesh Sharma

विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा
मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल

By Aman Vaishnav

मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल