उपचुनाव : विजयपुर में रामनिवास और बुदनी में राजकुमार ने भरा नामांकन

Sandeep Kumar | Oct 24, 2024, 17:05 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-24T170454.941
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-24T170454.941

मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुदनी में विधानसभा उपचुनाव के लिए आज कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुदनी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। विजयपुर सीट से जहां बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत (BJP candidate Ramniwas Rawat ) ने नामांकन भरा है। वहीं, बुदनी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल (Congress candidate Rajkumar Patel ) ने नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन भरने के बाद रामनिवास रावत ने कहा कि कांग्रेस से बीजेपी में मेरी घर वापसी हुई है। विजयपुर में रावत का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा से होगा। इधर, बुदनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने नामांकन दाखिल किया। उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव से होगा।

v-1_1729767884
v-1_1729767884

बुदनी और विजयपुर उपचुनाव से पहले बीजेपी में क्यों बरपा हंगामा... ?

रावत ने किया पहले रोड शो

विजयपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत ने नामांकन से पहले रोड शो किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इसमें शामिल हुए। रोड शो विजयपुर सामुदायिक अस्पताल से सुनवई तिराहे तक निकाला गया। इसके बाद गणेश महाविद्यालय परिसर में सभा हुई। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत ने कहा कि मैं स्टूडेंट लाइफ से बीजेपी से जुड़ा रहा। किसी वजह से मैं कांग्रेस में चला गया। मेरी घर वापसी हुई है। मैं सिर्फ जनता के विकास के लिए यहां आया हूं।

whatsapp-image-2024-10-24-at-45407-pm_1729769138
whatsapp-image-2024-10-24-at-45407-pm_1729769138

बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने जीतू पटवारी को क्यों कहा बंदर

बुदनी से राजकुमार ने दाखिल किया नामांकन

इधर बुदनी सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन भरने से पहले उन्होंने सभा की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, सहित कई कांग्रेस के नेता शामिल हुए। आपको बता दें कि बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर 25 अक्टूबर नामांकन का आखिरी दिन है।

बुदनी में भार्गव का विरोध तेज, प्रभारी बोले- कार्तिकेय थे पहली पसंद!

new-project-2024-10-24t145426905_1729761873
new-project-2024-10-24t145426905_1729761873

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • रामनिवास रावत
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • उपचुनाव
  • राजकुमार पटेल
  • बुदनी उपचुनाव
  • विजयपुर उपचुनाव
  • मप्र कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा