सीए एसोसिएशन इंदौर चुनाव में यह जीते, अब चेयरमैन, वाइस चेयरमैन की दौड़
Sanjay Gupta | Feb 16, 2025, 12:41 IST
CA Association Indore
इंदौर में आईसीएआई के नियमानुसार वाइस चेयरमैन ही अगला चेयरमैन होता है, यदि उसे हटाना है तो चुने हुए नौ लोगों में से दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। फिलहाल नहीं लग रहा है कि धानुका के चेयरमैन बनने में कोई रोड़ा होगा।
INDORE. इंदौर सीए एसोसिएशन ब्रांच के चुनाव में नौ पदों के लिए शनिवार को दिन भर वोटिंग हुई और देर रात को नतीजे घोषित हुए। इस बार कार्यकारिणी का कार्यकाल चार साल रहेगा, जो अभी तक तीन साल का होता था। अब नए चुने हुए उम्मीदवार अपने में से चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सेक्रेट्री, ट्रेजरार व अन्य पदों के लिए चुनाव करेंगे। इंदौर में पांच हजार सीए रजिस्टर्ड हैं और 2200 से ज्यादा ने चुनाव में वोटिंग की थी। इस चुनाव में एक लाइजनर कर सलाहकार के सक्रिय होने से भी चुनाव को लेकर विवाद हुआ था और सीए बिरादरी नाराज हुई थी।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर CA ब्रांच एसोसिएशन चुनाव में कर सलाहकार की एंट्री, होटलों में करा रहे पार्टी, भड़के सीए
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे सुरजीत सिंह चड्ढा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर संकट में यादव
बीती कमेटी में वाइस चेयरमैन पद पर रजत धानुका थे। आईसीएआई के नियमानुसार वाइस चेयरमैन ही अगला चेयरमैन होता है, यदि उसे हटाना है तो चुने हुए नौ लोगों में से दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। फिलहाल नहीं लग रहा है कि धानुका के चेयरमैन बनने में कोई रोड़ा होगा। असली दौड़ वाइस चेयरमैन पद के लिए होगी, क्योंकि सभी पदों के लिए कार्यकाल एक साल होता है और एक बार चेयरमैन बनने के बाद वह फिर पद पर नहीं आता है। ऐसे में चेयरमैन चुनने के लिए जो अब मीटिंग होगी इसमें असली दौड़ वाइस चेयरमैन के लिए होगी। इस कार्यकारिणी में चुने गए सीए समकित भंडारी का सबसे लंबा कार्यकाल रहा है, क्योंकि वह वाइस चेयरमैन पद पर पहुंचने के बाद भी कभी भी चेयरमैन नहीं बन पाए और उलटफेर का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में वह इस बार फिर वाइस चेयरमैन की कोशिश में हैं।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में SI को पीटने वाले जेल प्रहरी और दोस्त पर फर्जी चढ़ा था पट्टा, नहीं टूटे हाथ-पैर
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में सीएम संजीवनी क्लीनिक में लापरवाही, एनेस्थीसिया देने में महिला की मौत
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर CA ब्रांच एसोसिएशन चुनाव में कर सलाहकार की एंट्री, होटलों में करा रहे पार्टी, भड़के सीए
यह उम्मीदवार चुनाव जीते
चुनाव में कुल 15 उम्मीदवार थे। इसमें विजयी उम्मीदवारों में निधि बांग और मिलिंद वाधवानी ने सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। इसके साथ ही समकित भंडारी, नारायण सोमानी, रजत धानुका, सर्वज्ञ जैन, मेघा जैन, स्वर्णिम गुप्ता और लविश तांतेड़ ने जीत हासिल की। वहीं सुरेश जैन, एना कंसल, रत्नेश कटारिया, यश खंडेलवाल, अभिनय नामदेव, प्रद्युम्न पाठक चुनाव हार गए।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे सुरजीत सिंह चड्ढा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर संकट में यादव
अब यह होंगे चेयरमैन, असली दौड़ वाइस चेयरमैन की
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में SI को पीटने वाले जेल प्रहरी और दोस्त पर फर्जी चढ़ा था पट्टा, नहीं टूटे हाथ-पैर
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में सीएम संजीवनी क्लीनिक में लापरवाही, एनेस्थीसिया देने में महिला की मौत
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman