MP कैबिनेट बैठक : विधानसभा अध्यक्ष-नेता प्रतिपक्ष अब इनकम टैक्स खुद भरेंगे, सोयाबीन खरीदी के लिए 1100 करोड़ की गारंटी
Amresh Kushwaha | Sept 24, 2024, 15:57 IST
MP कैबिनेट का अहम फैसला
विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अब खुद अपना इनकम टैक्स भरेंगे। सोयाबीन खरीदी के लिए 1100 करोड़ की लोन गारंटी सरकार देगी। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक नवरात्र पर्व को लेकर चर्चा हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके तहत विधानसभा अध्यक्ष (Assembly Speaker) और नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) अब अपना इनकम टैक्स (income tax) खुद भरेंगे। यह फैसला मंगलवार 24 सितंबर को कैबिनेट बैठक (cabinet meeting) में लिया गया। बता दें कि अब तक इन पदों पर बैठे अधिकारियों का इनकम टैक्स सरकार द्वारा भरा जाता था।
ये खबर भी पढ़िए...MP कैबिनेट बैठक : सोयाबीन की MSP के दाम बढ़ाने पर केंद्र से बात करेगी सरकार, सागर में बढ़ाई जाएंगी मेडिकल कॉलेज की सीटें
मंत्री करेंगे हर जिले में
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav )ने बताया कि 5 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक (cabinet meeting) दमोह जिले के सिंग्रामपुर में आयोजित की जाएगी। यह स्थान रानी दुर्गावती (Queen Durgavati) की ऐतिहासिक राजधानी रही है। राज्य सरकार इस बैठक के माध्यम से उनके प्रति सम्मान व्यक्त करेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस वर्ष दशहरे के दौरान शस्त्र पूजन (weapon worship) का आयोजन सभी जिलों में किया जाएगा। हर मंत्री अपने जिले के पुलिस शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री महेश्वर (Maheshwar) में लोकमाता अहिल्या देवी (Ahilya Devi) के प्रति सम्मान स्वरूप शस्त्र पूजन करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...Madhya pradesh : कैबिनेट बैठक में नई आईटी पॉलिसी, समेत कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर
कैबिनेट बैठक में मोहन यादव सरकार आज सोयाबीन खरीदी को लेकर अहम फैसला करेगी। इसमें सोयाबीन खरीदी (soybean procurement) के लिए राज्य सरकार मार्कफेड (Markfed) को 1100 करोड़ रुपए की लोन गारंटी (loan guarantee) देने का फैसला करेगी। इस साल सोयाबीन की खरीदी एमएसपी (Minimum Support Price) पर की जाएगी, और इसके लिए पंजीकरण ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल (e-procurement portal) पर किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...
सोयाबीन (soybean) की खरीदी 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगी, जबकि किसानों का पंजीकरण 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होगा। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को 13.16 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदी की मंजूरी दी है और इसके लिए सात हजार करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
भोपाल में पुराने विधायक विश्राम गृह की जगह नए विधायक आवासों का निर्माण किया जाएगा। 102 नए विधायक आवास बनाने के लिए 159.13 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। पांच ब्लॉक में 3615 वर्गफीट के एरिया पर यह आवास बनाए जाएंगे। यह निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) द्वारा किया जाएगा।
शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कान्ह नदी को डायवर्ट (divert) कर गंभीर नदी में मिलाने की योजना पर भी चर्चा हुई। इस योजना के लिए 919 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे शिप्रा में कान्ह नदी का गंदा पानी नहीं मिलेगा और नदी को साफ रखने में मदद मिलेगी।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ( Rajendra Shukla )ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में नीमच जिले में फोरलेन सड़क के निर्माण की मंजूरी दी गई है। इसका निर्माण लगभग 133 करोड़ की लागत से मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा किया जाएगा।
कैबिनेट बैठक में नवरात्र पर्व के दौरान धार्मिक आयोजनों और कानून व्यवस्था (law and order) पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि देवालयों (temples) में विशेष चौकसी रखी जाए और दुर्गा पूजा (Durga Puja) एवं गरबा कार्यक्रमों (Garba events) के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
ये खबर भी पढ़िए...MP कैबिनेट बैठक : सोयाबीन की MSP के दाम बढ़ाने पर केंद्र से बात करेगी सरकार, सागर में बढ़ाई जाएंगी मेडिकल कॉलेज की सीटें
मंत्री करेंगे हर जिले में शस्त्र पूजन
ये खबर भी पढ़िए...Madhya pradesh : कैबिनेट बैठक में नई आईटी पॉलिसी, समेत कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर
सोयाबीन खरीदी के लिए 1100 करोड़ का लोन गारंटी
ये खबर भी पढ़िए...
केंद्र से मिलेंगे सात हजार करोड़
159 करोड़ रुपए से बनेगा नया विधायक आवास
शिप्रा नदी की सफाई के लिए कान्ह नदी डायवर्शन
नीमच में होगा फोरलेन सड़क के निर्माण
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari