लड़की को नहीं बकरी को घूरने पर हुई मारपीट, केस दर्ज, जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
Vikram Jain | Aug 26, 2024, 21:21 IST
Case of assault for staring at goat in Jabalpur
अक्सर किसी को घूर कर देखने पर विवाद हो जाता है, यही नहीं कई बार घूर कर एक-दूसरे को देखने को लेकर लड़ाई के मामले थाने और कोर्ट पहुंच जाते हैं… लेकिन जबलपुर का ये मामला आपको हैरान कर देगा।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां घर बाहर बंधी बकरी को घूरने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर डाली। दादी पर बचाने आई नातिन से भी युवक ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देते दी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। बुजुर्ग महिला ने मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पूरा मामला जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के करौंदी गांव का है। यहां बुजुर्ग महिला कौशल्या बाई बेन शाम को अपने घर के बाहर टहल रही थी। इस दौरान महिला ने घर के बाहर बंधी अपनी बकरी को देखा, साथ ही देखा कि उसकी बकरी को मोहल्ले का रहने वाला युवक घूर रहा था। इसके बाद महिला ने युवक से सवाल किया तुम बकरी क्यों घूर रहे हो?
महिला के इस सवाल के बाद युवक भड़क उठा और बुजुर्ग महिला से अपशब्द कहने लगा। जब कौशल्या बाई ने इसका विरोध जताया तो गुस्साए युवक ने लाठी उठाई और इसकी पिटाई कर डाली, लाठी के हमले में बुजुर्ग महिला लहूलुहान हो गई।
इसी बीच घायल दादी को देख नातिन बचाने दौड़ी तो गुस्साए युवक ने युवती को भी गाली दी। इतना ही नहीं, युवक ने जान से मारने की धमकी दे डाली और चला गया। जिसके बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है।
ये मामला थाने जा पहुंचा, बुजुर्ग महिला ने मामले में पुलिस से शिकायत कर आपबीती सुनाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक कृष्णा सेन के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में जांच जारी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानें पूरा मामला
महिला के इस सवाल के बाद युवक भड़क उठा और बुजुर्ग महिला से अपशब्द कहने लगा। जब कौशल्या बाई ने इसका विरोध जताया तो गुस्साए युवक ने लाठी उठाई और इसकी पिटाई कर डाली, लाठी के हमले में बुजुर्ग महिला लहूलुहान हो गई।
इसी बीच घायल दादी को देख नातिन बचाने दौड़ी तो गुस्साए युवक ने युवती को भी गाली दी। इतना ही नहीं, युवक ने जान से मारने की धमकी दे डाली और चला गया। जिसके बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है।
आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA