MP NEWS : नल जल योजना के पूर्व कर्मचारी निकले पाइप चोरी के मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार, फरार 4 आरोपियों पर इनाम घोषित
Vikram Jain | Aug 14, 2024, 21:31 IST
Case of pipe theft of Ratlam Tap Water Scheme exposed
मध्य प्रदेश के रतलाम में नल जल योजना के लाखों के पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार 4 आरोपियों की तलाश जारी है, पुलिस ने चारों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित किया है।
आमीन हुसैन. RATLAM. मध्य प्रदेश के रतलाम में जल जीवन योजना के लाखों के पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस राजस्थान से चोरी के पाइप बरामद करते हुए इसमें इस्तेमाल ट्रक जब्त किया है। मामले में आरोपियों के फरार 4 साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने चोरी मामले में खुलासा करते बताया आलोट थाना क्षेत्र में नल जल योजना का काम देख रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने थाने में नल जल योजना के पाइप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में मैनेजर ने बताया था कि लक्ष्मीपुरा पेट्रोल पंप के सामने और निपानिया राजगुरु रोड से 231 डीआई पाइप की चोरी हुई है। जिसकी कीमत 30 लाख रुपए है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज हुए जांच शुरू की।
मामले में एसपी ने पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच के आधार पर वाहन चालक अकील पूछताछ की तो सामने आया कि बजरंग नाम का व्यक्ति ट्रक लेकर गया था। जीवन सिंह सोंधिया ने हाइड्रा के माध्यम से पाइप भरे थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच करते हुए पता चला कि जिस ट्रक से पाइप ले गए थे उसका ड्राइवर आयुवान सिंह उर्फ कुलदीप सिंह निवासी डीडवाना राजस्थान है। जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करते हुए चोरी में इस्तेमाल ट्रक को जब्त किया।
ट्रक ड्राइवर से सख्त पूछताछ के बाद आलोट पुलिस ने राजस्थान के कोटा के पास मंडाना और दोसा जिले के महवा पर दबिश देते हुए 41 बड़े और 135 छोटे पाइप बरामद किए। पुलिस ने मामले में आरोपी जीवनसिंह, चालक बजरंग और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है।
एसपी ने आगे बताया कि कि चोरी मामले का मास्टरमाइंड हरिराम पिता पूरणमल और उसका भाई विकास है। ये दोनों छोटी सीकर राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों भाई पहले नल जल योजना के लिए काम करते थे। दोनों ने योजना के पाइप चोरी की योजना बनाते हुए जीवन सिंह, कुलदीप और बजरंग से संपर्क इन्हें चोरी में शामिल किया था।
ये खबर भी पढ़ें... दहेज के लिए महिला से हैवानियत , मारपीट के बाद गर्म चिमटे से दागा , सास-ससुर और पति पर केस
इसके बाद इन लोगों ने पाइप की चोरी को अंजाम दिया। चोरी किए गए पाइपों को इन लोगों ने राजस्थान में ठेकेदार मुकेश पिता नेमाराम और सुरेश पिता त्रिलोचन के यार्ड में रखा था। मामले में पुलिस ने दोनों भाई और राजस्थान के ठेकेदार मुकेश और सुरेश को आरोपी बनाया है। रतलाम पुलिस ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषणा की है।
30 लाख के DI पाइप की चोरी का खुलासा
पुलिस ऐसे पहुंची आरोपियों तक
पुलिस ने राजस्थान से जब्त किए चोरी के पाइप
योजना के पूर्व कर्मचारी निकले चोरी के मास्टरमाइंड
ये खबर भी पढ़ें... दहेज के लिए महिला से हैवानियत , मारपीट के बाद गर्म चिमटे से दागा , सास-ससुर और पति पर केस
फरार 4 आरोपियों पर इनाम घोषित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari