जातिगत जनगणना पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने राहुल गांधी को श्रेय दिया, बीजेपी ने मोदी को

Sandeep Kumar | Jun 01, 2025, 22:31 IST
Share
caste-census-credit-war-rahul
caste-census-credit-war-rahul

जातिगत जनगणना अब सामाजिक चर्चा से चुनावी हथियार बन गई है। भाजपा इसे ओबीसी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा रही है। कांग्रेस इसे सामाजिक न्याय की लंबी लड़ाई का परिणाम बता रही है।

MP News: 74 साल बाद केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना को मंजूरी दी है। इसके बाद राजनीतिक पार्टियों में श्रेय लेने की होड़ तेज हो गई है। भाजपा इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति का परिणाम मान रही है। वहीं कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी के दबाव से यह कदम उठाना पड़ा।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए भोपाल में 52 मंचों पर कार्यक्रम तय किए हैं। इसमें उनका धन्यवाद और समर्थन जताया जाएगा। भाजपा ने कांग्रेस पर पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को रोकने और मंडल आयोग की सिफारिशों का विरोध करने का आरोप लगाया है। 3 जून को राहुल गांधी का भोपाल दौरा इस बहस का केंद्र बनेगा। यह दिखाता है कि जातिगत जनगणना राजनीति में अहम चुनावी मुद्दा बन सकती है।

ये खबर भी पढ़िए... कुम्हारी टोल नाका बंद कराने कांग्रेस की मुहिम तेज़, गडकरी से मिले विकास उपाध्याय

मोदी सरकार ने किया असल में काम: बीजेपी

भाजपा ने जातिगत जनगणना के फैसले का श्रेय तुरंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। पार्टी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की मांग मोदी सरकार ने गंभीरता से ली। उन्होंने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना नहीं कराई। साथ ही मंडल आयोग की सिफारिशों का सम्मान भी नहीं किया। भाजपा ने कांग्रेस पर ओबीसी समुदाय के अधिकार दबाने का आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस की रणनीति में बदलाव! खोजेगी वफादार, छोड़ेगी गद्दार

कांग्रेस का पलटवार

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इस फैसले को अपने नेता राहुल गांधी की राजनीतिक रणनीति की जीत बता रही है। पार्टी प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को लेकर कई बार संसद और सड़कों पर आवाज उठाई, जिसके दबाव में केंद्र सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। कांग्रेस का कहना है कि यह केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसकी नींव राहुल गांधी ने रखी थी।

ये खबर भी पढ़िए... पत्रकार से मारपीट करने पर बीजेपी विधायक के बेटे और भतीजे पर केस दर्ज

राहुल गांधी के स्वागत की भव्य तैयारियां

3 जून को राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं और मध्य प्रदेश कांग्रेस ने उनके स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां की हैं। एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक 52 अलग-अलग मंच तैयार किए गए हैं, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। हर मंच से राहुल गांधी को जातिगत जनगणना का "आधुनिक शिल्पकार" बताकर धन्यवाद दिया जाएगा। यह कार्यक्रम न केवल एक राजनीतिक संदेश देगा, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की रणनीति को भी स्पष्ट करेगा।

ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी का सरकार से सवाल, इंडियन एयरफोर्स ने कितने एयरक्राफ्ट खोए, आया ये जवाब

भोपाल बना प्रचार की प्रयोगशाला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इस समय राजनीति का नया प्रयोगशाला बन गई है। जहां एक ओर भाजपा अपनी योजनाओं की उपलब्धियां गिना रही है, वहीं कांग्रेस राहुल गांधी को सामाजिक बदलाव का चेहरा बनाकर पेश कर रही है। 3 जून को होने वाला स्वागत समारोह महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यह दर्शाने की कोशिश होगी कि कांग्रेस अब भी जमीनी मुद्दों पर नेतृत्व करने को तैयार है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • भोपाल
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा