वंदे भारत के खाने में इल्ली मिलने के मामले में अब होगा ये एक्शन!

Sourabh Bhatnagar | Sept 09, 2024, 13:45 IST
Share
वंदे भारत एक्सप्रेस इल्ली
वंदे भारत एक्सप्रेस इल्ली

भोपाल से दिल्ली के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में दिए गए खाने में इल्ली मिलने का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है। मामले में पीड़ित यात्री ने कंज्यूमर फोरम जाने की बात कही है।

पिछले महीने मध्य प्रदेश के भोपाल से देश की राजधानी दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ( Vande Bharat Express ) में दिए गए खाने में इल्ली मिलने का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है। मामले में कई शिकायतें करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर अब शिकायतकर्ता अभय सेंगर कंज्यूमर फोरम ( Consumer Forum ) जाने की तैयारी में हैं। आपको बता दें कि मामला सामने आने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ( Vande Bharat Express ) में भोजन सप्लाई करने वाले ठेकेदार पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

कोई कार्रवाई नहीं कर रही IRCTC: पीड़ित यात्री

पीड़ित यात्री अभय सेंगर ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत कई बार आईआरसीटीसी ( IRCTC ) से की, इसको लेकर उन्हें ईमेल भी किए लेकिन अब तक इसमें उनका कोई जवाब नहीं आया है। अभय का कहना है कि अब वह इस मामले को लेकर कंज्यूमर फोरम जाएंगे। उन्होंने आईआरसीटीसी ( IRCTC ) पर मामले में कोई एक्शन न लेने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें...Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकली इल्ली, यात्रियों का हंगामा, ठेकेदार पर एक्शन

जानें क्या था पूरा मामला

पूरा मामला पिछले रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस ( Vande Bharat Express ) के सी-4 कोच का है, इस कोच में भोपाल से यात्री अभय सिंह सेंगर सवार हुए थे। जिन्हें 18 अगस्त की सुबह झांसी स्टेशन के बाद उनके ऑर्डर पर उपमा परोसा गया था। अभय सिंह ने जैसे ही फूड पैकेट का रैपर खोला तो उपमा पर इल्ली रेंग रही थी। इस दौरान यात्री ने वीडियो बनाया। भोजन में इल्ली निकलने पर यात्री भड़के उठे, इसके बाद अभय सिंह ने मामले में रेलवे से शिकायत की। काफी देर तक हंगामा होते रहा, जिसके बाद रेलवे स्टाफ ने उनका फूड पैकेट बदला और उन्हें दूसरा भोजन उपलब्ध कराया।

ये भी पढ़ें...वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देगी प्लेन जैसी सुविधाएं, जानिए क्या है खास...

ट्रेन के खाने पहले निकल चुके कीड़े काकरोच

बता दें कि ट्रेन में परोसे जाने वाले भोजन में कीड़ा निकलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जून में भोपाल से दिल्ली प्रीमियम ट्रेन में यात्री के खाने में कॉकरोच निकला था। इस मामले में आईआरसीटीसी ने यात्री से माफी मांगी थी। पहले भी ट्रेन में घटिया खाने और पेय पदार्थ दिए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी रेलवे ने कोई सख्त एक्शन नहीं लिया। ट्रेन में खाना सप्लाई की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी के पास है। रेल यात्री लगातार खाने की क्वॉलिटी और मात्रा को लेकर शिकायत करते रहते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी वंदे भारत ट्रेन
  • Bhopal-Delhi Vande Bharat train
  • Bhopal to New Delhi Vande Bharat
  • वंदे भारत के खाने में कीड़ा निकला
  • ट्रेन में खाने में निकली इल्ली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई