जज के सिर पर गिरा सिलिंग फैन , इंदौर कोर्ट में मच गई अफरा-तफरी

Sandeep Kumar | Mar 17, 2026, 18:55 IST
Share
ceiling fan falls judge
ceiling fan falls judge

Indore: इंदौर कोर्ट रूम में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तेज रफ्तार सीलिंग फैन अचानक से खुलकर जज के ऊपर गिर गया। यह हादसा तब हुआ जब कोर्ट चल रही है। उस वक्त कोर्ट रूम में दर्जनों लोग मौजूद थे।

News in Short

  • इंदौर में एडीजे की कोर्ट में पंखा गिरने से कोर्ट रूम में अफरातफरी मच गई।
  • पंखा एडीजे के सिर पर गिरा, जिससे उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
  • कोर्ट परिसर में सुरक्षा की स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल उठे।
  • अभिभाषक संघ ने कोर्ट रूम की खराब स्थिति को लेकर चिंता जताई।
  • नई कोर्ट बिल्डिंग का निर्माण जल्द पूरा होगा, जिससे सुरक्षा में सुधार होगा।

News in Detail

इंदौर अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे) की कोर्ट में तेज रफ्तार से चल रहा सीलिंग फैन गिर पड़ा। उस समय कोर्ट चल रही थी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष एलएल यादव के अनुसार, पंखा एडीजे के सिर पर गिरा। आवाज सुनकर कोर्ट रूम में मौजूद कर्मचारी, वकील और पक्षकार डर गए। खबर फैलने पर वकील एडीजे की कोर्ट में पहुंचे।

ESB के नकल घोटाले, ऑफलाइन परीक्षा कराने जैसी मांगों पर JAYS का इंदौर में प्रदर्शन

बाल-बाल बचीं एडीजे

कोर्ट में मौजूद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएल यादव ने कहा कि पंखा एडीजे के सिर पर गिरा। पंखा गिरने से तेज आवाज हुई। इस दौरान कोर्ट रूम में मौजूद सभी लोग डर गए। जानकारी मिलने पर सभी लोग कोर्ट रूम में पहुंचे। फिर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल में एडीजे की जांच की। इसके बाद एडीजे अवकाश पर चली गईं। इस घटना के बाद कोर्ट रूम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोर्ट परिसर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

इंदौर EOW का बड़ा एक्शन : 33 लाख के लोन घोटाले में बैंक मैनेजर सहित जालसाजों पर FIR

कोर्ट रूम हो रहे खस्ताहाल

अभिभाषक संघ के अनुसार, कोर्ट परिसर में मुख्य बिल्डिंग के अलावा अन्य ब्लॉक्स में समस्याएं बढ़ने लगी हैं। कर्मचारियों के लिए शौचालय नहीं है, केवल एक सार्वजनिक शौचालय है। बारिश में कोर्ट रूम में लीकेज की समस्या हो जाती है। बिजली की लाइन भी पुरानी हो गई है, जिससे बारिश में फॉल्ट होते हैं। पंखे भी पुराने हो गए हैं और गर्मी में गलियारों में कूलर रखना पड़ता है। पहले भी छत का प्लास्टर जज के सामने गिर चुका है।

इंदौर BJP में मूवी पॉलिटिक्स, मंत्री गुट ने शतक तो दूसरे गुट ने दिखाई द केरल स्टोरी-2, सभी अपने गुटों में जुटे

मध्यप्रदेश में IFS अफसर ने बताई अपनी संपत्तियां, कई ने भोपाल में ही लगाया दाम

डेढ़ साल में नई बिल्डिंग काम पूरा!

पीपल्याहाना में नई कोर्ट बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है, जो एक से डेढ़ साल में पूरा होने की उम्मीद है। इस बिल्डिंग में फैन नहीं होगा, बल्कि यह पूरी तरह से एयरकूल्ड होगी। हालांकि, पुरानी बिल्डिंग अब जर्जर हो गई है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों के लिए यह खतरे से खाली नहीं है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • एडीजे
  • अपर सत्र न्यायाधीश
  • कोर्ट परिसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज