MP पर मेहरबान केंद्र, 6 हजार 745 करोड़ से बनाई जाएंगी 13 नई सड़कें
Raj Singh | Nov 17, 2024, 08:01 IST
nitin_gadkari.
मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार लगातार काम करती नजर आ रही है। अब केंद्र सरकार राज्य में 13 नई सड़कें बनाने जा रही है। इसके लिए कुल 6,745 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
केंद्र सरकार लगातार मध्य प्रदेश में विकास कार्यों पर जोर दे रही है। कहा जाता है कि विकास तभी होता है जब शहरों के साथ गांवों की सड़कें भी बेहतरीन हों। इसी सिलसिले में केंद्र सरकार एमपी में लगातार काम करती नजर आ रही है। दरअसल, केंद्र सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए एमपी को 6 हजार 745 करोड़ की सौगात दी है। इस परियोजना के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के लोग 13 सड़क मार्गों से सफर कर सकेंगे।
बता दें कि ये 13 सड़क परियोजनाएं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बनाई जाएंगी, जिसमें 616 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके ठीक पहले मप्र में सड़क नेटवर्क का विस्तार करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लखनादौन-रायपुर फोरलेन को जबलपुर से जोड़ने को मंजूरी दी थी।
नितिन गडकरी का MP को 20 हजार करोड़ का दिवाली गिफ्ट, चमकेंगी सड़कें
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दी गई सौगात में इन 13 सड़कों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। सबसे पहले मंडला से नैनपुर मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी गई है। यह 46 किलोमीटर लंबा बनेगा और इस पर 642 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। इसी तरह सेंधवा-खेतिया- 57 किलोमीटर के लिए 725 करोड़ रुपये, टीकमगढ़-ओरछा- 75 किलोमीटर के लिए 926 करोड़ रुपये और शाहगढ़-टीकमगढ़- 80.1 किलोमीटर के लिए 951 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री गडकरी का प्रदेश को बड़ा तोहफा, सीएम ने जताया आभार
616 किमी. सड़क बनाने का लक्ष्य
नितिन गडकरी का MP को 20 हजार करोड़ का दिवाली गिफ्ट, चमकेंगी सड़कें
कहां होगा निर्माण?
केंद्रीय मंत्री गडकरी का प्रदेश को बड़ा तोहफा, सीएम ने जताया आभार
इन सड़कों का भी होगा निर्माण
- अंजड़-बड़वानी: 20.25 किमी पर 250 करोड़
- चंदेरी-पिछोरः 55.15 किमी पर 452 करोड़
- सिरमौर-डभोरा: 38.29 किमी सड़क को 300 करोड़ रुपए
- पवई-सलेहाः 12.49 किमी के शेष बचे काम पर 56 करोड़
- बैतूल-परतवाड़ा: 62.16 किमी के लिए 580 करोड़ मंजूर
- नैनपुर से बालाघाटः 74.35 किमी के लिए 860 करोड़ मंजूर
- लोनिया से बुरहानपुरः 8.8 किमी पर 100 करोड़ की मंजूरी
- सिंगरौली-चितरंगी-बगदराः 70.1 किमी के लिए 903 करोड़
FAQ
- केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में कितनी सड़क परियोजनाओं के लिए मंजूरी दी है?
केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में 13 नई सड़क परियोजनाओं के लिए मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल 616 किलोमीटर की सड़क का निर्माण किया जाएगा। - इन 13 सड़कों का निर्माण कब से शुरू होगा और कहां किया जाएगा?
यह परियोजनाएं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बनाई जाएंगी, और निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू होगा। कुछ प्रमुख मार्गों में शामिल हैं मंडला से नैनपुर, सेंधवा-खेतिया, टीकमगढ़-ओरछा, और शाहगढ़-टीकमगढ़। - इन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने कितनी राशि मंजूर की है?
केंद्र सरकार ने इन 13 परियोजनाओं के लिए कुल 6,745 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है, जो विभिन्न मार्गों पर खर्च होगी। - इन सड़कों के निर्माण से मध्य प्रदेश के लोगों को क्या लाभ होगा?
इन सड़कों के निर्माण से मध्य प्रदेश के लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी, जिससे न केवल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच यात्रा सुगम होगी, बल्कि राज्य में व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari