नौतपा के बीच मध्य भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
Amresh Kushwaha | May 28, 2026, 07:25 IST
weather update madhya pradesh chhattisgarh rajasthan
मध्य भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम बदल गया है। नौतपा के बीच आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
Weather Update: भीषण गर्मी और नौतपा झेल रहे मध्य भारत को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीनों राज्यों में आंधी-बारिश का दौर शुरू है।
कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कुछ इलाकों में अभी भी हीटवेव का असर बना रहेगा। अगले चार-पांच दिनों तक मौसम का यह बदला स्वरूप जारी रहेगा।
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates)
नौतपा के बीच मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। कई दिनों तक लोगों को 45-47 डिग्री की भीषण गर्मी और लू झेलनी पड़ी थी, लेकिन अब आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिलने के संकेत दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को ग्वालियर-चंबल और मालवा के 9 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की भी संभावना है।
शुक्रवार को मौसम में बदलाव के बाद कई शहरों का पारा तेजी से नीचे आया। ग्वालियर और दतिया में तापमान करीब 10 डिग्री तक गिर गया, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर में ओले गिरने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और प्रदेश के बाकी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर हो सकता है।
ग्वालियर का तापमान 10.2 डिग्री गिरकर 34.5 डिग्री और दतिया का 10.1 डिग्री गिरकर 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो, नौगांव, रीवा और सतना में भी 5-7 डिग्री तक तापमान कम हुआ। राजधानी भोपाल में भी पारा 3 डिग्री से ज्यादा नीचे आया।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 मई से 2 जून तक मौसम का यह बदला स्वरूप बना रहेगा। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी तो कहीं ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। हालांकि कुछ जिलों में अभी भी लू का असर जारी रहेगा।
राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में बारिश और गरज-चमक के साथ हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल जैसे जिलों में गर्मी अभी भी परेशान कर सकती है।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update)
राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद अगले तीन दिन में 3-4 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। इसका मतलब गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है।
राज्य के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है। 31 मई को भी यही मौसम का मिज़ाज रहने की उम्मीद है।
1 और 2 जून को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा रहने की संभावना है। 3 और 4 जून को भी हल्की बारिश का अनुमान है। इन दिनों कोई खास चेतावनी मौसम विभाग ने जारी नहीं की है।
राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update)
उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर में बादल छाने और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
सबसे अधिक बारिश झुंझुनूं जिले के मलसीसर में रिकॉर्ड की गई, लगभग 43 मिमी। इसके अलावा कोटपूतली, नीमराणा, पिलानी, खेतड़ी, चिड़ावा, पाटन और बानसूर जैसे कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को अधिकांश हिस्सों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का भी खतरा है।
हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर अभी भी है। शुक्रवार को जैसलमेर सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में भी पारा 43 डिग्री से ऊपर रहा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आंधी-बारिश के कारण अगले 2-3 दिन में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे हीटवेव कमजोर होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने इस साल मानसून को लेकर भी सतर्क किया है। संशोधित पूर्वानुमान के अनुसार इस बार मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। अल नीनो के प्रभाव के कारण जून, जुलाई और अगस्त में बारिश की गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।
गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कुछ इलाकों में अभी भी हीटवेव का असर बना रहेगा। अगले चार-पांच दिनों तक मौसम का यह बदला स्वरूप जारी रहेगा।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 30 मई 2026:
नौतपा के बीच मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। कई दिनों तक लोगों को 45-47 डिग्री की भीषण गर्मी और लू झेलनी पड़ी थी, लेकिन अब आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिलने के संकेत दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को ग्वालियर-चंबल और मालवा के 9 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की भी संभावना है।
गर्मी का कहर कम, तापमान में गिरावट
ओलावृष्टि कहां-कहां दिख सकती है
गर्मी के गढ़ों में सबसे ज्यादा राहत
अगले चार दिन मौसम रहेगा सक्रिय
बारिश और हीटवेव का अजीब संगम
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 30 मई 2026:
राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज
अगले पांच दिन: तापमान घटने के आसार
30 और 31 मई: तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट
जून की शुरुआत में भी मौसम रहेगा बदलता
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 30 मई 2026:
पिछले 24 घंटे में मौसम ने बदला मिज़ाज
झुंझुनूं में सबसे ज्यादा बारिश
सप्ताहांत में तेज हवाओं का अलर्ट
पश्चिमी राजस्थान में गर्मी अभी जारी
आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट
मानसून को लेकर चिंता
ये खबर भी पढ़िए...
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari