चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर एमपी में दिवाली, कहीं पटाखे फोड़कर तो कहीं मिठाई बांटकर मना जश्न
Raj Singh | Mar 10, 2025, 07:55 IST
india won
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीत हासिल की। मध्य प्रदेश में भारत की जीत पर लोगों ने खुशी मनाई। जिसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
भारत की क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता। इस शानदार जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। खासकर मध्य प्रदेश में लोग इस जीत पर खुशी से झूम उठे हैं। भारतीय टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में उल्लास का माहौल बन गया है।
ये भी खबर पढ़ें... चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, रोहित ने खेली 76 रन की मैच जीताऊ पारी
खंडवा में भारतीय टीम की जीत का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया गया। लोग हाथों में तिरंगा लिए घरों से बाहर निकले और "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारे लगाते हुए खुशी साझा की। यह दृश्य दिल को छू लेने वाला था, जहां लोग मिलकर देश की इस बड़ी उपलब्धि पर जश्न मना रहे थे।
![ujjain p]()
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर बधाई दी और क्रिकेट फैंस के साथ मिलकर खुशी मनाई। उन्होंने मंत्री निवास के बाहर भारत बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल मैच का आनंद लिया और तिरंगा लहराया।
![sarang]()
ये भी खबर पढ़ें... IND vs NZ : Champion's Trophy में भारत की जीत के लिए एमपी समेत देशभर में पूजा-अर्चना
भारत की जीत के बाद भोपाल में भी आतिशबाजी की गई। इस खुशी के मौके पर सड़कों पर लोगों का हुजूम देखा गया, जो एक साथ मिलकर भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे थे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई
भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "दमदार प्रदर्शन... शानदार जीत। विश्व विजेता टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को गौरवान्वित करने की हार्दिक बधाई। एक बार फिर हमारी क्रिकेट टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित कर इतिहास रच दिया है।
दमदार प्रदर्शन...शानदार जीत
विश्व विजेता टीम इंडिया को #ChampionsTrophy2025final में भारत को गौरवान्वित करने की हार्दिक बधाई। एक बार फिर हमारी क्रिकेट टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित कर इतिहास रच दिया है।
पूरा भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह आनंद, उत्साह… pic.twitter.com/nP0rTqpUKA
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 9, 2025
खंडवा में खुशी का माहौल
ujjain p
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की बधाई
sarang
ये भी खबर पढ़ें... IND vs NZ : Champion's Trophy में भारत की जीत के लिए एमपी समेत देशभर में पूजा-अर्चना
भोपाल में आतिशबाजी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari