इंदौर नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल बर्खास्त, EOW की छापेमारी में सामने आया था घोटाला
Rohit Sahu | Jun 19, 2025, 08:02 IST
INDORE NAGAR NIGAM
इंदौर नगर निगम के सहायक अधिकारी चेतन पाटिल को करोड़ों की संपत्ति छिपाने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। पेड़-पौधों की खरीदी में भारी भ्रष्टाचार सामने आया।
इंदौर नगर निगम के सहायक उद्यान अधिकारी (Assistant Horticulture Officer) चेतन पाटिल को बर्खास्त कर दिया गया है। EOW की जांच में आय से अधिक संपत्ति मिलने के बाद यह कार्रवाई हुई। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने पाटिल की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया। पाटिल पर आरोप थे कि उसने अपने सरकारी पद का फायदा उठाते हुए करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई। छापे के बाद यह आरोप सही पाए गए इसके बाद उनपर कार्रवाई की गई।
![nagar nigam chetan patil]()
चेतन पाटिल की अब तक की कुल वैध आय 15 लाख रुपए है। लेकिन छापेमारी के दौरान उसके घर से पौने दो करोड़ की संपत्ति सामने आई। पाटिल गुलमोहर ग्रीन कॉलोनी में रह रहा था और उसके ऑफिस से भी कई अहम फाइलें जब्त की गईं। जांच में निजी कंपनियों और निगम अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
ईओडब्ल्यू डीएसपी पवन सिंघल के अनुसार चेतन पाटिल 2004 में नगर निगम में मस्टरकर्मी के रूप में नियुक्त हुआ था। बाद में अधिकारियों और नेताओं से नजदीकियां बनाकर वह सहायक उद्यान अधिकारी बना। उसकी मासिक तनख्वाह केवल 30 हजार रुपए थी, लेकिन उसने प्लाट, ज्वेलरी, बीमा पॉलिसियों जैसी संपत्तियां जमा कर लीं।
यह भी पढ़ें... EOW छापे में नगर निगम इंदौर के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के पास 1.85 करोड़ की मिली संपत्ति
इस मामले में कोर्ट से सर्च वारंट जारी होने के बाद EOW ने गुलमोहर कॉलोनी स्थित घर और उद्यान विभाग कार्यालय की जांच की। कुल पांच फाइलें जब्त की गईं हैं और अन्य की जांच चल रही है। पाटिल पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही अन्य सहयोगियों और कंपनियों की भूमिका की भी जांच हो रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
पौधे गमले खरीदी में करीब 2 करोड़ का घोटाला
EOW को चेतन पाटिल के खिलाफ पेड़-पौधों और गमलों की खरीदी में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। यह खरीदी एनआरआई सम्मेलन के लिए की गई थी। जांच में यह सामने आया कि डॉक्यूमेंट में दो करोड़ रुपए की खरीदी दर्शाई गई थी। जब्त की गईं फाइलों से यह भी पता चला कि इसमें फाइनेंशियल गड़बड़ी हुई है। EOW को छापे मिली कई गड़बड़ियों के बाद निगम ने भी चेतन पाटिल पर कार्रवाई की और उन्हें बर्खास्त कर दिया। आदेश में लिखा है कि पाटिल ने सरकारी पद का गलत उपयोग कर बेहिसाब कमाई की और विभाग की छवि खराब की है।
nagar nigam chetan patil
15 लाख की आमदनी, लेकिन दो करोड़ की संपत्ति मिली
मस्टरकर्मी से सहायक अधिकारी, कैसे बना करोड़पति
यह भी पढ़ें... EOW छापे में नगर निगम इंदौर के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के पास 1.85 करोड़ की मिली संपत्ति
भ्रष्टाचार अधिनियम में केस
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman