बीजेपी नेता ने पकड़ी पुलिसकर्मी की कॉलर, राहुल गांधी के पुतला दहन के दौरान मचा बवाल

Aman Vaishnav | Feb 24, 2026, 15:13 IST
Share
chhatarpur bjym president neeraj chaturvedi police clash viral video
chhatarpur bjym president neeraj chaturvedi police clash viral video

छतरपुर में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदर्शन का एक विवादित वीडियो सामने आया है। इसमें जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़े नजर आ रहे हैं। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

छतरपुर के इस वीडियो में बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी एक पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये घटना 21 फरवरी को राहुल गांधी का पुतला दहन करते वक्त हुई थी। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, राजनीतिक हलकों और आम जनता में इस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पुतला दहन करने पहुंचे थे

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी के नेतृत्व में छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर पुतला जलाने पहुंचे थे। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस और झड़प हो गई थी।

पुलिसवाले का पकड़ा कॉलर

वायरल वीडियो में नीरज चतुर्वेदी एक पुलिसवाले का कॉलर पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस मौजूद थी।

शहर के कई थानों के टीआई, ट्रैफिक प्रभारी और बाकी अफसर भी वहां थे। धक्का-मुक्की के दौरान ट्रैफिक टीआई समेत कुछ आंदोलनकारी भी चोटिल हो गए।

c05cf0c9-847
c05cf0c9-847

घटना के बाद उठे कई सवाल

वीडियो आने के बाद कई लोग सवाल उठा रहे हैं। वर्दी पर हाथ डालने के मामले में अब तक कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया? चर्चा ये भी हो रही है कि क्या बड़े अधिकारियों ने इस मामले को देखा है या नहीं।

वर्दी का अपमान करना इरादा नहीं

नीरज चतुर्वेदी ने इस मामले में अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं और मेरे कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासन का सम्मान करते हैं। उनका कहना था कि उस वक्त भीड़ बहुत बड़ी थी और पुलिस पुतला छीनने की कोशिश कर रही थी, जबकि वे उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे।

इस दौरान एक कार्यकर्ता को गिरने से बचाने के लिए उन्होंने पुलिसकर्मी का सहारा लिया था। अनजाने में उनकी वर्दी या कॉलर पकड़ में आ गई थी। उन्होंने साफ कहा कि उनका कोई भी इरादा पुलिस की वर्दी का अपमान करने का नहीं था।

be278667-915
be278667-915

सबकी अपनी-अपनी सोच

नीरज ने कहा कि भीड़ में कोई भी गिरकर घायल हो सकता था। इसलिए जो हुआ वो बचाव के दौरान अनजाने में हुआ। अब इस वीडियो को लोग अपनी-अपनी सोच से देख रहे हैं और उसी हिसाब से इसे पेश कर रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर एमपी कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन

कॉलर पकड़कर ASP के केबिन तक प्रेमी को घसीट लाई युवती, अफसरों में मच गया हड़कंप!

एमपी न्यूज: इंदौर में नगर निगम के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, उठा-उठाकर पुलिस वैन में बैठाया

ट्रैफिक पुलिस का नया कदम, व्हील लॉक से होगा 'नो-पार्किंग' का मुकाबला

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • राहुल गांधी
  • छतरपुर
  • bjym
  • पुलिसकर्मी
  • पुतला दहन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं