MP में छोटे से विवाद ने लिया हिंसक रूप, 25 से ज्यादा लोग आपस में भिड़े, चले लात और घूंसे

Amresh Kushwaha | Sept 09, 2025, 08:50 IST
Share
chhatrasal-market-fight-mobile-repair-shop-damage-arrests
chhatrasal-market-fight-mobile-repair-shop-damage-arrests

छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र में एक मोबाइल रिपेयर दुकान में विवाद शुरू हो गया। जो बाद में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में बदल गया। इसमें 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र के छत्रसाल मार्केट में सोमवार, 08 सितंबर को एक मोबाइल रिपेयर दुकान पर जमकर हंगामा हुआ। जानाकारी के अनुसार, यह विवाद मोबाइल रिपेयर को लेकर हुआ, जो बाद में मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ में बदल गया।

दुकान मालिक नीरज नामदेव के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब ग्राम बिलहरी के रहने वाले तीन लोग राजकुमार सोनकर, पहलाद सोनकर और गोलू सोनकर उनके दुकान पर पहुंचे और मोबाइल रिपेयर को लेकर बहस करने लगे। इस दौरान तीनों ने नीरज के साथ गाली-गलौज की और लोहे की रॉड से उनकी पिटाई कर दी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि विवाद की मुख्य वजह क्या थी, लेकिन पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...छतरपुर में ईद मिलाद उन नबी के जुलूस में पुलिसकर्मियों ने लहराया धार्मिक झंडा, DIG ने दिए जांच के आदेश

25 से ज्यादा लोग आपस में भिड़ गए

वहीं मारपीट के दौरान नीरज के भतीजे विवेक और अमरदीप ने बीचबचाव करने की कोशिश की। ऐसे में आरोपियों के एक अन्य सदस्य हरिश्चंद्र सोनकर ने विवेक और अमरदीप पर भी हमला कर दिया। इसके बाद, दोनों पक्षों के करीब 25 लोग एकत्र हो गए और एक-दूसरे से भिड़ पड़े। विवाद और मारपीट की स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आसपास के लोग भी घटना का हिस्सा बन गए।

MP के मोबाइल रिपेयर दुकान में विवाद की खबर पर एक नजर

  • 8 सितंबर को छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र में छत्रसाल मार्केट में मोबाइल रिपेयर दुकान पर विवाद हुआ, जो मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया।
  • दुकान मालिक नीरज नामदेव के मुताबिक, विवाद मोबाइल रिपेयर को लेकर हुआ, जिसमें तीन लोग (राजकुमार, पहलाद और गोलू सोनकर) ने नीरज की पिटाई की।
  • नीरज के भतीजे विवेक और अमरदीप ने बीचबचाव किया, तो आरोपियों के एक अन्य सदस्य ने उन्हें भी हमला कर दिया।
  • विवाद बढ़ने पर लगभग 25 लोग आपस में भिड़ गए, और पुलिस के आने पर भी कुछ लोग पुलिसकर्मियों से भिड़े।
  • पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, और मामले की जांच जारी है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: जिसे मिली एटीएम में कैश लोड करने की जिम्मेदारी, उसी ने छतरपुर में लूट लिए 61 लाख रुपए

पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए लोग

सूचना मिलने पर मध्यप्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस के आने के बाद भी कुछ लोग पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए और धक्का-मुक्की की। इस दौरान पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया। इसमें लोग एक-दूसरे से मारपीट करते और पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...छतरपुर न्यूज: भोपाल और छतरपुर में पानी के तेज बहाव में फंसने से दो लोगों की मौत, एक बच्ची की तलाश जारी

पुलिस ने 5 आरोपियों किया गिरफ्तार

एमपी पुलिस ने इस घटना के संबंध में राजकुमार, पहलाद, गोलू, सूरज, हरीश चंद्र और ओमप्रकाश सोनकर समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि इस घटना में किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। पुलिस की जांच अभी भी जारी है, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...छतरपुर में आदिवासियों से मारपीट का मामला: 3 पुलिसकर्मी निलंबित, बच गए टीआई साहब

घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  • घटना समय: सोमवार दोपहर
  • स्थान: छत्रसाल मार्केट, नौगांव थाना क्षेत्र, छतरपुर
  • दुकान का नाम: राहुल मोबाइल सर्विस
  • मुख्य आरोप: दुकान मालिक के साथ मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़
  • गिरफ्तार आरोपी: राजकुमार सोनकर, पहलाद सोनकर, गोलू सोनकर, सूरज, हरीश चंद्र, ओमप्रकाश सोनकर समेंत अन्य पर FIR दर्ज की गई, साथ ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी पुलिस
  • छतरपुर न्यूज
  • छतरपुर
  • छत्रसाल मार्केट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं