छतरपुर में सड़क हादसा : बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो की ट्रक से टक्कर, 7 की मौत, 5 घायल
Amresh Kushwaha | Aug 20, 2024, 09:40 IST
छतरपुर सड़क हादसा
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दर्दनाक दुर्घटना हुई। बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की ऑटो ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक दुर्घटना हुई। यहां मंगलवार सुबह यानी आज करीब 5 बजे झांसी खजुराहो हाईवे एनएच 39 पर बागेश्वर धाम की ओर जा रही तेज रफ्तार ऑटो पीछे से ट्रक में जाकर भिड़ गई। इस टक्कर से 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। यह हादसा छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जाते समय हुआ।
![छतरपुर से बागेश्वर धाम जाते समय ट्रक से टकराया ऑटो, 5 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल]()
घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑटो में 12 लोग सवार थे। पिछले महीने में बागेश्वरधाम जाते और आते समय कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई है। ऑटो संचालक ओवरलोड सवारी बैठाने की लापरवाही करते हैं, जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ता है।
छतरपुर से बागेश्वर धाम जाते समय ट्रक से टकराया ऑटो, 5 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल
ऑटो में सवार थे 12 लोग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA