महिला की जांघ में छिपा था मौत का राज

Ravi Singh | Nov 03, 2024, 17:44 IST
Share
woman suicide note in feet
woman suicide note in feet

मध्‍य प्रदेश के अलीपुरा थाना क्षेत्र के गंज गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका अपनी बहन संगीता से मोबाइल पर बात करती थी। लेकिन उसके पति को शक था कि वह उनके जीजा से बात करती है।

एमपी के छतरपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। अलीपुरा थाना क्षेत्र के गंज गांव में महिला ने सुसाइड कर लिया है। जान देने से पहले 21 वर्षीय रानी पाल ने अपने दोनों पैरों पर पेन से सुसाइड नोट लिख दिया। फिर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पति के शक के चलते की आत्महत्या

मृतका ने लिखा कि मोबाइल फोन पर अपनी बहन संगीता से बात करती थी। लेकिन उसके पति को शक था कि वह उनके जीजा से बात करती है। माना जा रहा है कि मोबाइल पर बात नहीं करने देने, मोबाइल छीनने और पति के शक के चलते युवती ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक राखी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे देखा और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर राखी के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

झाड़ियों के पीछे मिली एक दिन की नवजात, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर कलेक्टर के ADC ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बातें

ec5a3aaf-332
ec5a3aaf-332


पति ने छीन लिया था मोबाइल

महिला ने अपने सुसाइड नोट में कई बातों का जिक्र किया है। मृतका ने लिखा है कि उसका पति उस पर बार-बार शक करता था। इस बात से वह काफी परेशान हो गई थी। इतना ही नहीं उसका पति कई बार उसका फोन चेक करता था। उसका मोबाइल भी उससे छीन लिया गया था। इस वजह से वह अपने परिजनों से बात नहीं कर पा रही थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने कराया मामला शांत

घटना की जानकारी मिलते ही लड़की के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। मृतका के परिजनों का कहना है कि बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhatarpur News
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • क्राइम न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा