छतरपुर में दबंगों की गुंडागर्दी, महिला को हाथ-पैर बांधकर पीटा, वीडियो हो गया वायरल

Sanjay Dhiman | Nov 10, 2025, 12:14 IST
Share
Chhatarpur women beaten essue
Photograph: (the sootr)

छतरपुर में जमीन विवाद को लेकर एक महिला को बेरहमी से पीटा गया। हाथ-पैर बांधने का सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

Chhatarpur. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक महिला के साथ जमीन के विवाद को लेकर बुरी तरह से मारपीट की गई। आरोप है कि महिला को उसके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

पीड़ित परिवार ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। यह घटना भगवा थाना क्षेत्र के घुवारा चौकी के गोरखपुरा गांव की बताई जा रही है।

Chhatarpur metter
Chhatarpur metter
यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी कांग्रेस के ट्रेनिंग कैम्प में देरी से पहुंचने पर राहुल गांधी को मिली सजा, करना पड़ा यह काम

कलेक्टर-एसडीएम के ट्रांसफर पर एमपी में ब्रेक, 3 महीने तक नहीं होंगे तबादले

रस्सी से बांधकर पीटने का आरोप, वीडियो वायरल

पीड़ित महिला, सहोदरा सेन के अनुसार शुक्रवार 7 नंवबर सुबह 9 बजे वह खेत में काम कर रही थी। यहां जगदीश सिंह और उनके साथियों ने आकर उसे रोका और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। आरोपियों ने महिला को लात-घूंसों से पीटा और फिर मौके से फरार हो गए। सहोदरा के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

महिला से हाथ-पैर बांधकर मारपीट की घटना को ऐसे समझें

छतरपुर जमीनी विवाद: छतरपुर जिले के गोरखपुरा गांव में महिला के साथ जमीनी विवाद को लेकर हिंसा की गई। महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे बेरहमी से पीटा गया।

विवाद का कारण: यह विवाद सेन परिवार और द्विवेदी परिवार के बीच जमीन को लेकर था। यह मामला वर्तमान में अपर कलेक्टर और बड़े मलहरा एसडीएम की अदालत में विचाराधीन है।

वीडियो वायरल: घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में महिला के हाथ-पैर बंधे हुए दिखे, दूसरे वीडियो में आरोपी महिला और उसके परिवार को गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस की निष्क्रियता: पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में देरी कर रही है और उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

दूसरे पक्ष का बयान: राजेंद्र द्विवेदी ने आरोप लगाया कि सेन परिवार ने झूठा वीडियो बनाकर पुलिस के पास शिकायत की है, और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सेन और द्विवेदी परिवार के बीच जमीनी विवाद

गोरखपुरा गांव में यह विवाद मुख्य तौर पर सेन परिवार और द्विवेदी परिवार के बीच चल रहा है। विवादित जमीन का खसरा नंबर 1219 है, जिसमें कुल 4.796 हेक्टेयर भूमि शामिल है।

अब यह मामला अपर कलेक्टर और बड़े मलहरा एसडीएम की अदालत में चल रहा है। शुक्रवार सुबह जब सेन परिवार खेत में काम कर रहा था, तो द्विवेदी परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने न केवल खेत में तोड़फोड़ की, बल्कि महिला के साथ बर्बरता भी की।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी विधानसभा की याचिकाएं होंगी डिजिटल, विधायकों को मिलेगा ऑनलाइन समाधान

एमपी में सोलर पंप लेना होगा आसान, किसानों को देनी होगी इतनी राशि

घटना के दो वीडियो हुए वायरल

घटना के दौरान दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में महिला के हाथ-पैर बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति बाइक पर आता हुआ दिख रहा है। वह महिला तथा उसके परिवार को गालियां दे रहा है। इस वीडियो को परिवार ने पुलिस को सौंपा। पुलिस पर आरोप है कि वीडियो देखने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

दूसरे पक्ष ने कहा फेक है वीडियो

मामले में दूसरे पक्ष के राजेंद्र द्विवेदी ने आरोप लगाया कि खसरा नंबर 1219 की जमीन उनके परिवार की है। सेन परिवार से उनका विवाद लंबे समय से चल रहा है। राजेंद्र ने दावा किया कि सेन परिवार ने झूठा वीडियो बनाकर पुलिस के पास शिकायत की है। यह वीडियो फेक है मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छतरपुर
  • वीडियो वायरल
  • जमीनी विवाद
  • छतरपुर जमीनी विवाद
  • महिला से हाथ-पैर बांधकर मारपीट
  • छतरपुर पुलिस अधीक्षक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा