छिंदवाड़ा बस हादसे में घायलों को बचाने नंगे पैर कांच पर दौड़े जवान, सीएम ने किया इनाम का ऐलान
Aman Vaishnav | Mar 28, 2026, 12:24 IST
chhindwara bus accident rewa police jawans bravery rescue
छिंदवाड़ा के भीषण बस हादसे में लगभग 10 लोगों की मौत हुई थी और 30 से ज्यादा घायल हुए थे। वहीं पीटीएस के जवान घायलों को बचाने कांच पर नंगे पैर दौड़े थे। इस दौरान कई जवानों की वर्दी खून से सन गई थी । इन जवानों के लिए सीएम मोहन यादव ने इनाम की घोषणा की है।
गुरुवार 26 मार्च को छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही यात्री बस के साथ एक खतरनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 34 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस घटना में पीटीएस रीवा के 105 जवानों ने मौके पर पहुंचकर 40 से ज्यादा लोगों की जान बचाई।
ये जवान पांढुर्ना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ड्यूटी खत्म कर जबलपुर लौट रहे थे। जैसे ही जवानों ने ये हादसा देखा तो वे तुरंत लोगों की मदद के लिए उतरे।
कुछ जवान नंगे पांव टूटे कांच पर दौड़ते रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवानों की इस बहादुरी को सराहते हुए उन्हें इनाम देने की घोषणा की है।
![Gemini_Generated_Image_fp5r0afp5r0afp5r]()
पीटीएस रीवा में पदस्थ एक हवलदार ने बताया कि, पांढुर्ना से ड्यूटी खत्म कर हम जबलपुर लौट रहे थे। सफर लंबा था इसलिए हमारी बस में सवार 5 स्टाफ और करीब 100 प्रशिक्षु सिपाही जूते उतारकर बैठे थे।
सिल्लेवाली घाटी पार करते ही हमें लंबा जाम मिला जिससे हमें बसें रोकनी पड़ीं। फिर हमने 3 जवानों को आगे भेजा ताकि जाम खुलवाया जा सके।
हवलदार ने आगे बताया कि, कुछ ही सेकंड में हमारे जवान दौड़ते हुए आए और बोले कि आगे बस पलट गई है, लोग दबे हुए हैं। हम सभी तुरंत मौके की ओर दौड़े। वहां चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई थी। बस पलटी हुई थी और लोग नीचे दबे थे।
हमने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बस को करीब 3 फीट तक उठाया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
तभी एक यात्री बस वहां आई। उसे रोका और उसमें से सवारियों को उतारा। घायलों को उस बस से छिंदवाड़ा जिला अस्पताल भेजा। थोड़ी देर में पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गईं। हम करीब ढाई घंटे तक वहीं डटे रहे। कई जवान चप्पल भी नहीं पहन पाए और उन्हें टूटे कांच के टुकड़ों पर ही दौड़ना पड़ा।
![bae61fe3-c42]()
हवलदार बोला कि कई जवानों की वर्दी खून से सनी हुई थी तो कुछ की वर्दी लोहे में फंसकर फट गई थी। सिल्लेवाली घाटी चढ़ते वक्त हमारी एक बस का इंजन गर्म हो गया था। इस वजह से हमें दस मिनट रुकना पड़ा। बस नहीं रुकती तो हम हादसे के बाद वाले हिस्से से निकल जाते।
![Gemini_Generated_Image_udp7euudp7euudp7]()
सीएम मोहन यादव शुक्रवार 27 मार्च को सभी मृतकों के परिजनों से मिले। उन्होंने मृतकों के परिवारों को आठ-आठ लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हादसे के हर पहलू की जांच की जा रही है। ये भी देखा जाएगा कि कहीं हादसे की वजह सड़क तो नहीं है।
ये खबरें भी पढ़िए...
छिंदवाड़ा में भीषण बस हादसा: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
मध्यप्रदेश न्यूज: ग्वालियर में बड़ा हादसा, मंदिर से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
एमपी न्यूज: गर्मी में बिजली कनेक्शन कटने से दंपती में झगड़ा, 1 लाख का आया था बिल, महिला ने लगा ली फांसी
मां से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो बेटे ने की आत्महत्या
ये जवान पांढुर्ना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ड्यूटी खत्म कर जबलपुर लौट रहे थे। जैसे ही जवानों ने ये हादसा देखा तो वे तुरंत लोगों की मदद के लिए उतरे।
कुछ जवान नंगे पांव टूटे कांच पर दौड़ते रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवानों की इस बहादुरी को सराहते हुए उन्हें इनाम देने की घोषणा की है।
Gemini_Generated_Image_fp5r0afp5r0afp5r
नंगे पैर बैठे थे जवान
सिल्लेवाली घाटी पार करते ही हमें लंबा जाम मिला जिससे हमें बसें रोकनी पड़ीं। फिर हमने 3 जवानों को आगे भेजा ताकि जाम खुलवाया जा सके।
कांच के टुकड़ों पर दौड़े जवान
हमने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बस को करीब 3 फीट तक उठाया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
तभी एक यात्री बस वहां आई। उसे रोका और उसमें से सवारियों को उतारा। घायलों को उस बस से छिंदवाड़ा जिला अस्पताल भेजा। थोड़ी देर में पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गईं। हम करीब ढाई घंटे तक वहीं डटे रहे। कई जवान चप्पल भी नहीं पहन पाए और उन्हें टूटे कांच के टुकड़ों पर ही दौड़ना पड़ा।
bae61fe3-c42
वर्दी हुई खूना-खान
Gemini_Generated_Image_udp7euudp7euudp7
छिंदवाड़ा के डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि अभी 34 घायलों का इलाज जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में चल रहा है। इनमें से दो आईसीयू में हैं और एक को नागपुर रेफर किया गया है।
मृतकों के परिजनों से मिले सीएम
ये खबरें भी पढ़िए...
छिंदवाड़ा में भीषण बस हादसा: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
मध्यप्रदेश न्यूज: ग्वालियर में बड़ा हादसा, मंदिर से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
एमपी न्यूज: गर्मी में बिजली कनेक्शन कटने से दंपती में झगड़ा, 1 लाख का आया था बिल, महिला ने लगा ली फांसी
मां से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो बेटे ने की आत्महत्या
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA