हनीट्रैप में फंसा फूल वाला! दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी, मांगे 10 लाख

Sandeep Kumar | Apr 19, 2025, 22:59 IST
Share
chhindwara-honey-trap-case-arrest
chhindwara-honey-trap-case-arrest

छिंदवाड़ा में एक हनीट्रैप मामले का खुलासा हुआ, जिसमें एक युवती और उसके प्रेमी ने व्यापारी से 74 हजार रुपए वसूले। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं...

MP NEWS: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पुलिस ने एक हनीट्रैप मामले का पर्दाफाश किया है। दरअसल फूल व्यापारी दिलीप को एक युवती और उसके प्रेमी ने दुष्कर्मके आरोप में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूले। व्यापारी से 74 हजार रुपए नकद और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए रकम वसूली गई, और बाद में आरोपी एक लाख रुपए और मांगने लगे। व्यापारी ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

युवती ने फूल व्यापारी को बुलाया घर

दरअसल ये पूरा मामला 16 अप्रैल का है। एक युवती ने फोन करके फूल व्यापारी को अपने घर बुलाया, यह कहकर कि उसे बड़ा ऑर्डर देना है। व्यापारी जब युवती के घर पहुंचा, तो कुछ देर बाद युवती का प्रेमी भी वहां आ गया। आरोपियों ने व्यापारी को धमकाया और झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देते हुए पैसे वसूले। इसके बाद युवती और उसके प्रेमी ने फूले वाले से एक लाख रुपए और मांगने लगे। साथ ना देने पर दुष्कर्म के मामले में धमकी देने लगे। जिसके बाद पीड़ित फूल वाले ने पुलिस ने गुहार लगाई।

ये खबर भी पढ़िए... मौत के साए में सौदा: बहन बिलखती रही, भाई ने बंटवारे के बाद दी मुखाग्नि

ये खबर भी पढ़िए... जल्द निकाल पाएंगे ATM मशीन से PF का पैसा, आया नया अपडेट, जानें सबकुछ

हनीट्रैप के अन्य मामले

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी युवती और उसका प्रेमी हनीट्रैप के जरिए कई अन्य लोगों को भी फंसाते थे। वे पहले लोगों को फोन करके उन्हें किसी स्थान पर बुलाते थे और फिर झूठे आरोपों के तहत वसूली करते थे। इसी तरह गुरैया के एक युवक से भी दोनों ने पैसे वसूले थे। पुलिस ने युवक से पूछताछ की, जिसमें उसने ब्लैकमेलिंग की बात स्वीकार की।

ये खबर भी पढ़िए... 'अब जीना नहीं चाहतीं', राष्ट्रपति को पत्र लिख रो पड़ीं लाड़ली बहनें

युवती और उसका प्रेमी अरेस्ट

पुलिस ने आरोपी युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस की टीम में देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत, एसआई वर्षा सिंह, एएसआई कमलेश सत्यार्थी, आरक्षक लोकेश समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़िए... अरिजीत शो में बवाल, वेंडर ने काम करने से किया मना, आयोजकों ने खाने तक के रुपए नहीं दिए

Tags:
  • MP News
  • छिंदवाड़ा
  • मध्य प्रदेश
  • दुष्कर्म
  • हनीट्रैप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग