बच्चों का आधार अपडेट न होने से बंद हो सकती हैं सरकारी सेवाएं, जल्द करें बायोमैट्रिक अपडेट

Aman Vaishnav | Published:
Share
children aadhaar card biometric update
children aadhaar card biometric update

बच्चों के आधार बायोमैट्रिक अपडेट का महत्व बहुत बढ़ गया है। बिना आधार अपडेट किए बच्चों को कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। मोबाइल नंबर बदलने और जागरूकता की कमी से ही कई सारे बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट अभी तक नहीं हो पाया है।

News In Short

  • 57 हजार बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट अभी तक नहीं हुआ है।
  • बिना आधार अपडेट बच्चों को सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
  • मोबाइल नंबर बदलने और जागरूकता की कमी के कारण अपडेट नहीं हो पाया है।
  • आधार बायोमैट्रिक अपडेट करने से ई-केवाईसी और पैन-लिंकिंग में समस्या नहीं होगी।
  • बच्चों का आधार अपडेट पास के आधार सेवा केंद्र पर किया जा सकता है।

News In Detail

बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट अभी तक नहीं

भोपाल शहर में 5 और 15 साल पूरी कर चुके लगभग 57 हजार बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट अभी तक नहीं हुआ है। स्कूल एडमिशन, छात्रवृत्ति, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं में आधार जरूरी है। अब पैरेंट्स आधार सेवा केंद्रों पर बच्चों का आधार अपडेट कराने जा रहे हैं। बिना आधार प्रमाणीकरण के बच्चों को इन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

मोबाइल नंबर बदलना है वजह

नतीजा यह हुआ कि कई केंद्रों पर लंबी कतारें लगी है। साथ ही स्लॉट की कमी भी हो गई है। यूआईडीएआई ने तीन साल में कई एसएमएस भी अलर्ट भेजे हैं। मोबाइल नंबर बदलने और जागरूकता की कमी से आधार अपडेट नहीं हो पाया है। कई बच्चों का आधार छोटी उम्र में बना था जिसमें फोटो और डेमोग्राफिक डेटा था। उम्र बढ़ने पर फिंगरप्रिंट और आईरिस बदल जाते हैं इसलिए बायोमैट्रिक अपडेट जरूरी है।

रुक सकती है सेवाएं

पहला आधार अपडेट 5 साल पूरे होने पर और दूसरा अपडेट 15 साल पूरे होने पर जरूरी है। क्योंकि अपडेट नहीं करने पर ई-केवाईसी फेल हो सकता है। इससे छात्रवृत्ति, बैंकिंग, एग्जाम रजिस्ट्रेशन जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। पैन-लिंकिंग और सिम वेरिफिकेशन भी रुक सकते हैं। इसीलिए समय पर अपडेट करना बेहद जरूरी है।

इन अपडेट्स का महत्व क्या है?

  • यह सुनिश्चित करता है कि आधार वैध और सही रहे।
  • भविष्य में स्कूल एडमिशन, छात्रवृत्तियों और सरकारी लाभों में दिक्कत न हो।
  • बच्चे का आधार कार्ड हमेशा एक विश्वसनीय पहचान पत्र बने रहे।

आधार बायोमैट्रिक अपडेट कैसे कराएं?

यदि आपको अपने बच्चे का आधार बायोमेट्रिक्स अपडेट करवाना है तो पास के ही आधार सेंटर पर ले जाएं।एक बात का ध्यान रखें कि बच्चे का मूल आधार कार्ड भी साथ लेकर जाएं। वहां बच्चे के उंगली के निशान, आईरिस स्कैन और फोटो लिए जाएंगे। फिर अपडेटेड आधार कार्ड तुरंत जारी कर दिया जाएगा। पास के आधार केंद्र का पता UIDAI ऐप या वेबसाइट से मिल सकता है।

ये भी जानें...

अब आधार में मोबाइल नंबर बदलना और भी आसान हो गया है। यूआईडीएआई अपनी सेवाओं का लगातार विस्तार कर रहा है। आधार कार्ड धारक अब कहीं से भी मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। यह सेवा अब किसी भी समय इस्तेमाल की जा सकती है।

078accad-407
078accad-407


कैसे करें मोबाइल नंबर अपडेट

  • सबसे पहले नया आधार ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • ऐप खोलकर अपने अकाउंट में साइन इन करें।
  • नीचे दिए गए पॉप-अप को ऊपर की तरफ स्वाइप करें।
  • अब My Aadhaar Update वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ 'Mobile Number Update' चुनकर आगे बढ़ें।
  • अपना नया मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी (OTP) मंगवाएं।
  • नंबर पर आए ओटीपी को भरें और वेरिफाई करें।
  • अब स्क्रीन पर फेस वेरिफिकेशन का विकल्प चुनें।
  • अपने चेहरे को कैमरे के सर्कल के अंदर रखें।
  • सर्कल हरा होने पर अपनी पलकें धीरे से झपकाएं।
  • वेरिफिकेशन होने के बाद सीधे पेमेंट पेज पर जाएं।
  • नंबर अपडेट करने के लिए 75 रुपये की फीस भरें।
  • पेमेंट होते ही मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया पूरी होगी।

अन्य नए फीचर्स

  • नए आधार ऐप में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। ये यूजर्स का अनुभव और भी बेहतरीन बनाती हैं।
  • इसका मतलब यह है कि आपको अब आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी लेकर कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। आप ऐप के जरिए अपनी डिजिटल पहचान का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सुरक्षा के मामले में भी इस ऐप (Aadhaar card update)में कई सुधार किए गए हैं। अब आधार कार्ड में दिखाई देने वाली जानकारी को कस्टमाइज भी किया जा सकता है।
  • जैसे आपकी जन्मतिथि सिर्फ साल के रूप में दिखेगी। आधार नंबर के केवल आखिरी चार अंक ही नजर आएंगे। इससे आपकी निजी जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहेगी।

इस स्थिति में नहीं होगा नंबर अपडेट

आपका पुराना नंबर बंद है तो यह ऐप काम नहीं करेगा। यूआईडीएआई ने इस बारे में साफ निर्देश दिए हैं। पुराने मोबाइल नंबर का पास होना बहुत जरूरी है। नंबर पास नहीं है तो ऐप से अपडेट नहीं होगा। ऐसे मामलों में आपको आधार सेंटर ही जाना पड़ेगा। आप अपने पास के एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर बात करें। वहां जाकर ही आपका नया नंबर अपडेट किया जाएगा। घर बैठे नंबर बदलने के लिए पुराना नंबर चालू होना चाहिए।

बायोमैट्रिक लॉकिंग और सुरक्षा

नए ऐप (mAadhaar App)में बायोमैट्रिक लॉकिंग फीचर भी जोड़ा गया है। इसका मतलब आप अपनी बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन जैसी जानकारी के साथ इसे लॉक कर सकते हैं। इससे आपकी जानकारी और भी सुरक्षित रहती है।

आधार कार्ड शेयरिंग

अब इस ऐप में आधार कार्ड को शेयर करने का भी एक ऑप्शन है। इसके जरिए आप अपनी आधार जानकारी को केवल चुनी हुई जानकारी के साथ ही शेयर कर सकते हैं।

जैसे आप चाहें तो केवल अपना नाम, आधार नंबर, या फोटो शेयर कर सकते हैं। इसे ईमेल या मैसेजिंग ऐप के जरिए भी आसानी से भेज सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

अब आधार से लिंक होंगी हाईकोर्ट में याचिकाएं , बेवजह पेंडिंग याचिकाओं के निपटारे होंगे आसान

आधार ऐप का न्यू वर्जन लॉन्च, मिनटों में अपडेट होगा मोबाइल नंबर

एमपी पुलिस भर्ती में हर लेवल पर होगी KYC, पहचान में गलती तो सीधा बाहर

e-KYC वेरिफिकेशन में दिखाई ढिलाई तो राशन, पेंशन और स्कूल एडमिशन पर दिखेगा असर

Tags:
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • UIDAI
  • भोपाल शहर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर