अनूपपुर में नानी के घर रक्षाबंधन मनाने आए मासूमों की नाले में डूबने से मौत
Sandeep Kumar | Aug 19, 2024, 24:03 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-18T224124.756
एमपी के अनूपपुर जिले के ग्राम लतार में मामा के घर रक्षाबंधन मनाने आए तीन मासूमों की अलग अलग स्थानों पर डूबने से मौत हो गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला....
अनूपपुर में एक परिवार में रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan ) पर्व के पहले ही मातम छा गया। दरअसल अनूपपुर (Anuppur ) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नानी के घर रक्षाबंधन त्यौहार ( rakshabandhan festival ) मनाने आए तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के दो बच्चों की नाले में नहाने के दौरान डूबने से मौत हुई। वहीं एक मासूम की नानी के घर के पास गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे गुजरानाला में नहाने के लिए आए हुए थे। गहरे पानी में जाने के कारण दोनों बच्चे डूब गए । किसी तरह दोनों को नाले से बाहर निकालकर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया फिलहाल जैतहरी पुलिस ने मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं एक अन्य घटना जिले के पडौर गांव की है। यहां पर 1 साल का मासूम अपने मां के साथ नानी के यहां रक्षाबंधन के त्यौहार में आया था। घर के पास एक गड्ढे में पानी भरा हुआ था। मां घर के अंदर आंगन में चावल साफ कर रहीं थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह अचानक गड्ढे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल बच्चों की पोस्टमार्टम ( post mortem ) के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर ( District Hospital Anuppur ) भिजवाया गया है।
ऐसे हुआ हादसा
पडौर गांव की दूसरी घटना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj