School में बच्चे लगा रहे झाड़ू और धो रहे बर्तन

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
thesootr
स्कूल में बच्चे लगा रहे झाड़ू और धो रहे बर्तन।

मध्यप्रदेश में बच्चों का वीडियो सामने आने के बाद जब स्कूल की प्रभारी वीणा सिंह से इस मामले की सच्चाई जानने की कोशिश की तो उन्होंने बिना किसी संकोच के यह स्वीकार किया कि स्कूल में झाड़ू लगाने के लिए कोई चपरासी नहीं है। इसलिए बच्चे सफाई कर लेते हैं।

नील तिवारी, JABALPUR. सरकार के द्वारा किए जा रहे शिक्षा और बाल विकास के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलता हुआ एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अपना भविष्य उज्जवल करने स्कूल ( School ) में आने वाले बच्चों से ही झाड़ू लगवाई जा रही है, स्थानीय निवासियों का यह भी आरोप है कि मध्यान भोजन के बाद बर्तन भी इन्हीं छात्रों से धुलवाए जाते हैं।

ये है School में बच्चों के झाड़ू लगाने का मामला


जबलपुर के पनागर खंड के ब्लाक पिपरिया के प्राथमिक स्कूल ( School ) का एक वीडियो स्थानीय निवासियों के द्वारा बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्कूल के छात्र कक्षाओं एवं स्कूल के बाहर झाड़ू लगा रहे हैं। स्कूल की एक शिक्षिका भी उन बच्चों के पास ही खड़ी है जो वीडियो बनाने वाले को मना करती हुई नजर आ रही है। वीडियो के सामने आने के बाद जब स्कूल की प्रभारी वीणा सिंह से इस मामले की सच्चाई जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने बिना किसी संकोच के यह स्वीकार किया कि स्कूल में झाड़ू लगाने के लिए कोई चपरासी नहीं है इसलिए स्वच्छता अभियान के तहत बच्चों को झाड़ू लगवा कर स्वच्छता सिखाई जा रही है।

ये खबरें भी पड़ें...

RTE के तहत कैसे कराएं अपने बच्चे का अच्छे स्कूल में एडमिशन, जानें...

MPPSC उम्मीदवार राज्य सेवा मेन्स 2023 को लेकर फिर असमंजस में, जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई 12 मार्च को, लेकिन मेन्स 11 से

Cyber ठग नए तरीकों से बना रहे लोगों को निशाना, ठगों से ऐसे बचें

अब नहीं होगा मन की बात का प्रसारण, जानिए PM मोदी ने क्या कारण बताया

ग्राम पंचायत पर फोड़ा ठीकरा


प्रभारी वीणा सिंह ने इस पूरी घटना का ठीकरा ग्राम पंचायत पर फोड़ते हुए कहा कि 2008 से यहां पर पदस्थ हैं और आज तक ग्राम पंचायत के द्वारा स्कूल ( School ) के लिए कोई सफाई कर्मचारी नहीं दिया गया। हालांकि, इससे यही प्रतीत होता है कि वर्ष 2008 से ही झाड़ू लगाने और सफाई करने का कार्य स्कूली छात्र-छात्राओं से ही कराया जा रहा है।

School के वीडियो की जांच के बाद की जाएगी कार्यवाही


इस मामले में जब हमारे द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम दास सोनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूल ( School ) यह वीडियो अभी उनके संज्ञान में आया है इसकी जांच कर त्वरित कार्यवाही की जावेगी।

Tags:
  • School
  • बच्चों
गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी

By Raghvendra Singh Rathore

गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी
द सूत्र की पड़ताल, एमपी के सरकारी कॉलेजों में कहीं प्लेसमेंट का पेज गायब, कहीं रिटायर्ड कर्मचारी का नंबर, तो कहीं 8 से 10 हजार की नौकरी

By Atul Dwivedi

द सूत्र की पड़ताल, एमपी के सरकारी कॉलेजों में कहीं प्लेसमेंट का पेज गायब, कहीं रिटायर्ड कर्मचारी का नंबर, तो कहीं 8 से 10 हजार की नौकरी
चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई

By Mukesh Sharma

चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई
इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल

By Sanjay Gupta

इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल
कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ

By Sandeep Kumar

कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ
आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा

By Jageshwar Prasad

आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल, जनवरी में जुटेंगे नोबेल विजेता और दुनिया के दिग्गज

By Ashish Bhardwaj

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल, जनवरी में जुटेंगे नोबेल विजेता और दुनिया के दिग्गज