इंदौर के CHL अस्पताल ने इंफेक्शन के कारण बुखार आने पर कर दिया कैंसर का इलाज, मौत
Vishwanath Singh | Apr 20, 2025, 22:43 IST
The Sootr
महिदपुर निवासी गुरभेज सिंह और कमलजीत कौर ने आरोप लगाया है कि उनके लड़के जसमीत सिंह को इलाज के लिए सीएचएल सीबीसीसी कैंसर अस्पताल में भर्ती किया गया था।
इंदौर के CHL CBCC कैंसर अस्पताल के डॉक्टर की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इससे एक युवक को केवल इन्फेक्शन था जिसके कारण उसे बुखार आ रहा था। इस पर डॉक्टर विनय बोहरा ने उसे ब्लड कैंसर होना बताकर भर्ती किया और कीमो थैरेपी दे डाली। इससे युवक की हालत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मामले में युवक के परिजन न्याय के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के पास पहुंचे और उन्हें सारा मामला बताया। इस पर उन्होंने एक कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने के आदेश जारी किए हैं।
महिदपुर निवासी गुरभेज सिंह और कमलजीत कौर ने आरोप लगाया है कि उनके लड़के जसमीत सिंह को इलाज के लिए सीएचएल सीबीसीसी कैंसर अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस पर उन्होंने डॉ. विनय बोहरा को दिखाया था तो उन्होंने बेटे को ब्लड कैंसर होना बताते हुए 8 लाख रुपए का खर्च बताया था। इस पर उन्होंने बेटे को इलाज के लिए कैंसर अस्पताल में भर्ती कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की लैब की फर्जी रिपोर्ट बना उज्जैन की दवा कंपनी दानिश हेल्थकेयर ने कर दी लाखों की पैरासिटामोल टैबलेट सप्लाई
परिजनों ने आरोप लगाया है कि इलाज के नाम पर अस्पताल प्रबंधन ने कुल 19 लाख रुपए खर्च होना बता दिया। साथ ही कहा कि बेटे को ठीक होने में लगभग 6 महीने का समय लगेगा। इस दौरान डॉक्टर की सलाह पर कीमो थैरेपी और बोन मैरो भी कराया, लेकिन बेटे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
यह खबर भी पढ़ें...आंसर शीट पर 500 का नोट चिपकाया, लिखा- पास कर दीजिए, मेरा प्यार आपके हाथों में
यह खबर भी पढ़ें...Indore News | नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पड़ोसी बीजेपी के इस कार्यकर्ता की शिकायत पर गिरफ्तार
परिजनों ने बताया कि घटना के बाद डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर एमआईजी थाने में एफआईआर भी कराई गई। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की है।
यह खबर भी पढ़ें...कॉन्सर्ट में सिंगर अरिजीत रहे शानदार, लेकिन 50 हजार का सोफा टिकट लेने वाले ऐसे पछताए
सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या का कहना है कि कलेक्टर कार्यालय से मिले निर्देश के बाद जांच के लिए टीम गठित कर दी है। अब वह टीम इसकी जांच शुरू करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को सौंपी जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह है पूरा मामला
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की लैब की फर्जी रिपोर्ट बना उज्जैन की दवा कंपनी दानिश हेल्थकेयर ने कर दी लाखों की पैरासिटामोल टैबलेट सप्लाई
दोगुने से ज्यादा रुपए जमा करवा लिए, नहीं हुआ ठीक
यह खबर भी पढ़ें...आंसर शीट पर 500 का नोट चिपकाया, लिखा- पास कर दीजिए, मेरा प्यार आपके हाथों में
टाटा मेमोरियल गए तो पता चला कैंसर था ही नहीं
एमआईजी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
यह खबर भी पढ़ें...कॉन्सर्ट में सिंगर अरिजीत रहे शानदार, लेकिन 50 हजार का सोफा टिकट लेने वाले ऐसे पछताए
टीम कर रही है जांच
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari