सीएम हेल्पलाइन पर शख्स को धमकाने का वाला एसडीओ निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला

Sourabh Bhatnagar | Sept 07, 2024, 10:55 IST
Share
वन एसडीओ
वन एसडीओ

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज एक शिकायत के बाद शिकायतकर्ता को धमकाने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के एसडीओ दिलीप कुमार मराठा को वन विभाग ने निलंबित कर दिया है। एसडीओ के धमकाने की घटना का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था।

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ( Bandhavgarh Tiger Reserve) में वन विभाग के एसडीओ दिलीप कुमार मराठा ( SDO Dilip Kumar Maratha ) नामक अधिकारी की मानमानी का मामला सामने आया है। इसके बाद वन विभाग ने उन्हें निलंबित ( Suspend ) कर भोपाल अटैच कर दिया है। दरअसल, अधिकारी ने एक शख्स को धमकाया था, जिसने सीएम हेल्पलाइन ( CM Helpline ) में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में शख्स का दावा सही मिलने पर वन विभाग ने अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया है। आपको बता दें कि दिलीप कुमार मराठा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रभारी सहायक वन संरक्षक के रूप में पदस्थ थे।

ये भी पढ़िए...उमरिया के नायब तहसीलदार पर लगे आरोप झूठे, बेहोशी का नाटक कर रहा था फरियादी

क्या था पूरा मामला

दरअसल, यह मामला मुआवजे से जुड़ा है। अजय कुमार यादव नामक शख्स ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने फर्जी नामों से विस्थापन मुआवजा राशि हासिल की है। इस मामले की जांच एसडीओ दिलीप मराठा कर रहे थे। आरोप है एसडीओ मराठा ने शिकायतकर्ता अजय कुमार को धमकी की और कहा जो कर सको कर लेना। आरोप है कि जिले के गढ़पुरी गांव के कुछ लोग अपना नाम बदलकर सरकारी सुख-सुविधा का लाभ ले रहे थे, जिसकी शिकायत अजय कुमार ने 30 जुलाई 2024 को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी।

एसडीओ के धमकाने का ऑडियो हुआ था वायरल

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तैनात एसडीओ दिलीप कुमार मराठा का शिकायतकर्ता अजय कुमार को धमकाने का एक ऑडियो वायरल (Audio Viral ) हुआ था जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा। मामले की जांच बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक से कराई गई। जांच में यह बात सही पाई गई कि वायरल ऑडियो एसडीओ दिलीप कुमार मराठा का ही है जिसमें शिकायतकर्ता के प्रति धमकी भरे शब्दों का उपयोग हुआ है। इसके बाद वन विभाग ने मराठा को निलंबित कर भोपाल स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक भवन अटैच कर दिया है।

Big News : मध्य प्रदेश में 19 साल बाद दोबारा शुरू होगा सड़क परिवहन निगम

अधिकारी ने दिया था जांच का आश्वसन

एसडीओ वन दिलीप मराठा द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रकाश कुमार वर्मा ने कहा था कि एसडीओ मराठा का वायरल ऑडियो उनके भी संज्ञान में आया है। उन्होंने मामले की जांच का आश्वसन देते हुई कार्रवाई की बात भी कही थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • वन विभाग
  • Umariya
  • उमरिया
  • सीएम हेल्पलाइन
  • एमपी के एसडीओ हटाए गए
  • एमपी में सीएम हेल्पलाइन
  • निलंबित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा