ममता के गढ़ से सीएम मोहन यादव ले आए 19 हजार 270 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार रोजगार होंगे पैदा

Sourabh Bhatnagar | Sept 21, 2024, 12:04 IST
Share
ममता के गढ़ में मोहन का बोलबाला!
ममता के गढ़ में मोहन का बोलबाला!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित इंडस्ट्री मीट में शामिल हुए। इस दौरान राज्य को 19 हजार 270 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ( Mohan Yadav ) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) के गढ़ कोलकाता ( Kolkata ) में आयोजित इंडस्ट्री मीट में शामिल हुए। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार की ओर से वहां एक इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। सीएम ने बताया कि इस इंटरैक्टिव सेशन में टेक्सटाइल्स एवं गारमेंट्स, पर्यटन, आईटी, विनिर्माण, कृषि, डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण, इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिंग उद्योग सेक्टर के उद्योगपतियों समेत 700 से ज्यादा उद्योगपति व निवेशक शामिल हुए।

सीएम ने कहा कि कोलकाता में मिलने वाले निवेशकों ने मध्यप्रदेश के लिए बहुत रुचि दिखाई है। प्रदेश में हर क्षेत्र में बड़ी औद्योगिक संभावनाएं हैं। देश के मध्य में स्थित हमारे प्रदेश में सड़क, बिजली, भूमि सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में सबसे बड़े औद्योगिक निवेश पर रोक, किसानों के विरोध के कारण अटकी पेट्रोकेमिकल प्लांट परियोजना

19 हजार 270 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित 'Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh' में 19 हजार 270 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सीएम का कहना है कि इससे लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

28 से अधिक उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा

  • सीएम ने बताया कि इंटरैक्टिव सेशन में...
  • 28 से अधिक उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा हुई है।
  • 10 अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक मिशनरी ने भी भागीदारी की।
  • जर्मनी, रूस, कनाडा, स्पेन, ग्रीस, थाइलैंड, साल्वाडोर, बांग्लादेश और ग्वाटेमाला के काउंसिल जनरल व प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • प्रदेश सरकार के 5 विभागों द्वारा प्रजेंटेशन दिया गया, जिसमें विस्तार से नीतियों की जानकारी दी गई।
सीएम ने बताया कि इंटरैक्टिव सेशन में 3 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। इसके साथ ही 4 राउंड टेबल बैठकें भी आयोजित हुईं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं है। इन्ही संभावनाओं में निवेश के अवसर तलाशने और निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से इन्वेस्टर्स समिट देश के विभिन्न शहरों में की जा रही है।

ये भी पढ़ें...कोलकाता इन्वेस्टर समिट : सीएम मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास के काम

मुख्यमंत्री यादव ने सभी निवेशकों से कहा कि प्रदेश से कच्चा माल दूसरे प्रदेशों और देशों में जाता है। हमारे प्रयास है कि प्रदेश से अन्य स्थानों पर जाने वाले कच्चे माल से प्रदेश में ही उत्पादन की श्रंखला विकसित हो। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और समृद्धि के नये द्वार भी खुलेंगे।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों को उत्पादन यूनिट की स्थापना के लिए आवश्यक अनुमतियाँ और स्वीकृतियां शीघ्र प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए सभी आवश्यक व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी निवेशकों से प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए नीतियों में संशोधन और सुझाव भी मांगे। उन्होंने मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री यादव के प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सभी निवेशकों ने सराहना की। निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश के प्रति रूचि दिखाई।

ये निवेश प्रस्ताव हुए प्राप्त

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • Chief Minister CM Mohan Yadav
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • Mamata Banerjee
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • CM Mamata Banerjee
  • Chief Minister Mamata Banerjee
  • कोलकाता इन्वेस्टर समिट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं