विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आरसीएच पोर्टल का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव

Rohit Sahu | Apr 07, 2025, 10:10 IST
Share
Mp news cm mohan
Mp news cm mohan

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 7 अप्रैल को भोपाल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रशासनिक, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्मोहन यादव 7 अप्रैल को भोपाल में दिनभर विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रशासनिक, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और कई नई पहलों की शुरुआत करेंगे।

ladli behna yojana the sootr
ladli behna yojana the sootr

भोपाल में करेंगे आरसीएच पोर्टल 2.0 की शुरुआत

सीएम मोहन यादव भोपाल में आरसीएच पोर्टल 2.0 की शुरुआत करेंगे। जिसका उद्देश्य गर्भावस्था की शुरुआत से लेकर नवजात शिशु के टीकाकरण तक की संपूर्ण जानकारी को रिकॉर्ड करना है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य समय रहते जोखिम भरी प्रेग्नेंसी की पहचान कर इलाज शुरू करना है, जिससे मां और बच्चे दोनों की जान बचाई जा सके।

आज इन कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे

मुख्यमंत्री अपने दिन की शुरुआत सुबह 10 बजे एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग से करेंगे। इसके बाद वे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी पहुंचेंगे, जहाँ वे मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित राज्य सेवा अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

दोपहर में विभागीय बैठकों में होंगे शामिल

इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय में विभिन्न विभागीय बैठकों में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक वे नए क्रिमिनल लॉ, कानून व्यवस्था, और एंटी नक्सलाइट रणनीतियों पर गृह विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके तुरंत बाद वे दोपहर 1:30 बजे से प्रदेश में पंजीकृत राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की गतिविधियों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।दोपहर 2:30 से 3:30 तक मुख्यमंत्री जनता से मुलाकात करेंगे और फिर 3:30 बजे से 4:15 बजे तक राज्य सहकारी अनुसंधान संस्थान से जुड़े विषयों पर समीक्षा बैठक करेंगे।

नवीन जन्मोपचार एप्लिकेशन का करेंगे शुभारंग

शाम 4:30 बजे, मुख्यमंत्री कार्टेयार्ड मैरियट, भोपाल में आयोजित विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे नवीन जन्मोपचार एप्लिकेशन, आरसीएच पोर्टल 2.0, और शिशु संजीवनी रोडमैप जैसी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जो मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
शाम 5:45 बजे, वे दर्शन मैदान, बिट्ठन मार्केट में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मेला का अवलोकन करेंगे। यहां वे आमजन से संवाद करेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं की ग्राउंड रिपोर्ट लेंगे। कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे अपने निवास लौटेंगे।

यह भी पढ़ें...एमपी के कॉलेजों में अब साल में दो बार होंगे एडमिशन, यूजी में फिर से सेमेस्टर सिस्टम लागू

यह भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव का ऐलान- लाल किले पर होगा विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल
  • सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा