अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे CM मोहन यादव, लव जिहाद पर सख्त, पाक नागरिकों को बाहर करने के निर्देश

Rohit Sahu | Apr 27, 2025, 10:33 IST
Share
mp polic cm mohan
mp polic cm mohan

सीएम मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में बैठक कर लव जिहाद पर सख्ती दिखाई इसके अलावा सीएम ने पाकिस्तानी नागरिकों को मध्यप्रदेश से निकालने के आदेश दिए।

MP News:शनिवार की देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अचानक पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक में डीजीपी कैलाश मकवाना सहित तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में लव जिहाद मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश

भोपाल में सामने आए लव जिहाद मामले को लेकर सीएम मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसी भी शिक्षण केंद्र को अपराध स्थल नहीं बनने देंगे। शिक्षण परिसरों में होने वाली किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

शिक्षण संस्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षण संस्थाओं के आसपास की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने को कहा। उन्होंने चिंता जताई कि भोपाल में कुछ युवकों द्वारा स्कूल और कॉलेज की छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की खबरें सामने आई हैं। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिक्षण संस्थानों में आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं और ऐसी घटनाओं में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए।

पाक नागरिकों की पहचान कर बाहर निकालें: मुख्यमंत्री

पहलगाम में आतंकी हमला हुआ उसके बाद केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रदेश में सख्त कदम उठाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी वीजा धारकों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रदेश से बाहर किया जाए। उन्होंने गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल लंबी अवधि, राजनयिक और आधिकारिक वीजा धारकों को अपवाद स्वरूप देखा जाए, शेष सभी पाकिस्तानी नागरिकों को निकालने की कार्रवाई अभियान स्तर पर हो।

जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सुरक्षा जरूरी

मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश में पढ़ाई कर रहे जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं की पहचान कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि प्रदेश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता न किया जाए।

यह भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमला: इंदौर के 18 समेत MP के 229 पाकिस्तानियों को कल तक छोड़ना होगा भारत

केंद्र के निर्देशों पर सख्ती से अमल करें: सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सभी राज्यों को निर्देशित किया गया है कि 27 अप्रैल तक सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए जाएंगे। इस सीमा के बाद यदि कोई पाकिस्तानी नागरिक भारत में पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि समय सीमा के भीतर ही सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाए और हर स्थिति की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाए।

यह भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब MP के कॉलेजों में दो शिफ्टों में होगी पढ़ाई

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल
  • मध्यप्रदेश में लव जिहाद
  • पुलिस मुख्यालय राजस्थान
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
  • पहलगाम में आतंकी हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती