MP में IAS- IPS के ट्रांसफर तो होंगे ही होंगे, लेकिन CM मोहन यादव का ये MOVE करेगा अफसरों की किस्मत तय

Pratibha ranaa | Jun 14, 2024, 11:24 IST
Share
CM Mohan Yadav 14 जून
CM Mohan Yadav 14 जून

मध्‍य प्रदेशकी 29 लोकसभा सीटों के चुनाव होने के बाद से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव विभिन्न विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर सकती है।

लोकसभा चुनाव होते ही मोहन सरकार एक्शन में है। मध्य प्रदेश में जल्द ही मंत्रालय के अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले होने वाले हैं। तबादलों से ठीक पहले सीएम मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है कि वे जल्द ही प्रदेश के कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर, आईजी के साथ संवाद करने जा रहे हैं।

कोरोना के बाद ये पहली बार होगा, जब सीएम मैदानी अफसरों के साथ एक साथ रूबरू होंगे। ( CM Mohan Yadav action mode )

मंत्रालय या नर्मदा भवन में हो सकती है बैठक

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में जल्द ही कई कलेक्टर और एसपी के तबादले होंगे। कहा जा रहा है कि प्रदेश के 2 दर्जन से ज्यादा कलेक्टर और 1 दर्जन से ज्यादा एसपी बदले जाएंगे।

मोहन यादव सरकार इसका प्लान तैयार कर चुकी है। मंत्रालय में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम यादव की ये बैठक मंत्रालय या नर्मदा भवन में हो सकती है। बैठक के बाद अफसरो के विजन और परफॉर्मेंस को तबादलों का आधार बनाया जाएगा।

2-3 संभागों के कमिश्नर भी बदलेंगे

प्रदेश में 2-3 संभागों के कमिश्नर बदले जाने की भी चर्चा है। इसके अलावा डीजीपी को भी बदला जा सकता है। वहीं ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त डीजी के साथ इन संस्थानों के एसपी स्तर के अधिकारियों में भी जबरदस्त बदलाव होगा।

मानसून सत्र से पहले सरकार करेगी फेरबदल!

जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन 16 जून को गंगा दशहरे के अवसर पर उज्जैन में होगा। इस अभियान के पूरा होने के बाद प्रशासनिक फेरबदल पर भी चर्चा हो सकती है।

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर सकती है। अगर मोहन सरकार फैसला लेने में देरी करती है, तो ये फेरबदल मानसून सत्र तक टल सकता है।

वहीं मंत्रालय में भी कई अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों के विभाग बदले जाने की तैयारी की जा रही है। इसी तर्ज पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ स्पेशल डीजी और एडीजी की शाखा में फेरबदल होना तय है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

pratibha rana
pratibha rana

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • CM Mohan Yadav action mode
  • सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन
  • मध्य प्रदेश में ट्रांसफर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच