सीएम मोहन यादव ने की घोषणा: आयुर्वेदिक डॉक्टर अब 65 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Ravi Singh | Jan 20, 2025, 17:54 IST
सीएम मोहन यादव Photograph: (the sootr)
आयुर्वेद महापर्व 2025 में सीएम मोहन यादव ने आयुर्वेद का महत्व बताते हुए प्रदेश में आयुर्वेद कॉलेजों के विस्तार, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने और उज्जैन में वैदिक न्यायालय स्थापित करने की घोषणा की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आयुष विभाग में कार्यरत सरकारी डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने का ऐलान किया है। अब आयुष विभाग के डॉक्टर 62 की जगह 65 साल की उम्र में रिटायर होंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग होम के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं जाना पड़ेगा। आयुष विभाग खुद अनुमति देगा। इसके साथ ही उन्होंने आयुर्वेदिक इलाज की खूब तारीफ की है।
भोपाल के पं. खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान में सोमवार को आयुर्वेद महापर्व 2025 का आयोजन किया गया। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुर्वेद का महत्व बताते हुए कहा कि एक बार जो व्यक्ति आयुर्वेद सीख लेता है, उसे किसी और चीज पर विश्वास नहीं रहता। सीएम यादव ने कहा कि आयुर्वेद हजारों साल पुरानी परंपरा है, लेकिन इसे जानने के लिए पूरी दुनिया उत्सुक है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी योग विधा के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। उन्होंने योग और आयुर्वेद को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई।
ये खबर भी पढ़े...
सनातन गृह निर्माण समिति का फर्जीवाड़ा: जीडीआर में नाम नहीं, फिर भी रजिस्ट्री
देश का पहला फिट इंडिया क्लब मध्य प्रदेश में, युवाओं को मिलेगा मोटिवेशन
आयुर्वेद डॉक्टरों को सौगात देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब वे भी 65 साल की उम्र तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी और अब वे 62 साल की जगह 65 साल की उम्र तक सेवाएं दे सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग होम के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं जाना पड़ेगा, आयुष विभाग अनुमति देगा।
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन का विकास किया जाएगा। सम्राट विक्रमादित्य की न्याय परंपरा के आधार पर उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय वैदिक न्यायालय की स्थापना की जाएगी। इसके निर्माण के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यूनानी चिकित्सा की शिक्षा अब हिंदी भाषा में भी दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
रातापानी टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए अपनाएंगे असम मॉडल : CM मोहन यादव
इंदौर में गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुंडे लूनिया और हेमंत यादव पर धमकाने के आरोप
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अगला आयुर्वेद सम्मेलन उज्जैन में आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे। कुंभ की तैयारियों के मद्देनजर उन्होंने कहा कि हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन का विकास किया जाएगा। जहां हम आयुर्वेद को मानने वाले सभी आचार्य महामंडलेश्वर, सभी अखाड़ों, संतों, प्रवचनकर्ताओं, सभी संस्थाओं को उज्जैन में जमीन उपलब्ध कराएंगे।
आयुर्वेद हजारों साल पुरानी परंपरा : सीएम
ये खबर भी पढ़े...
सनातन गृह निर्माण समिति का फर्जीवाड़ा: जीडीआर में नाम नहीं, फिर भी रजिस्ट्री
देश का पहला फिट इंडिया क्लब मध्य प्रदेश में, युवाओं को मिलेगा मोटिवेशन
65 साल की उम्र तक सेवाएं दे सकेंगे आयुर्वेद डॉ.
अंतरराष्ट्रीय वैदिक न्यायालय की होगी स्थापना
ये खबर भी पढ़ें...
रातापानी टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए अपनाएंगे असम मॉडल : CM मोहन यादव
इंदौर में गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुंडे लूनिया और हेमंत यादव पर धमकाने के आरोप
उज्जैन में अगला आयुर्वेदिक सम्मेलन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari