राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के एक दिवसीय कार्यशाला में होंगे शामिल, बालाघाट-खजुराहो में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा

Amresh Kushwaha | Dec 07, 2025, 08:50 IST
Share
cm-mohan-yadav-balaghat-khajuraho-today-visit-national-education-policy-2020-mp-bhopal
cm-mohan-yadav-balaghat-khajuraho-today-visit-national-education-policy-2020-mp-bhopal

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 7 दिसंबर को कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला, बालाघाट-खजुराहो दौरा और भोजपाल मेला शामिल हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 7 दिसंबर को कई अहम कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।। उनका दिन सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ध्वज कार्यक्रम से शुरू होगा। इसके बाद वे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होंगे।

इसके अलावा, वे मध्यप्रदेश के बालाघाट और खजुराहो में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आइए जानते हैं, मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 10:30 बजे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सशस्त्र सेना झंडा दिवस के ध्वज कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सुबह 10:45 बजे: वे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचेंगे। यहां वे मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: क्रियान्वयन, चुनौतियां और संभावनाएं पर एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लेंगे।
  • दोपहर 01:25 बजे: वे कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय टी.टी. नगर पहुंचेंगे। यहां वे विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।
  • दोपहर 02:00 बजे: मुख्यमंत्री बालाघाट के लिए रवाना होंगे। यहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 05:55 बजे: भोपाल लौटकर वे भोजपाल मेला में शिरकत करेंगे और भजन संध्या में शामिल होंगे।
  • रात 08:30 बजे: होटल ताज में एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • रात 9:35 बजे: सीएम मोहन यादव खजुराहो के लिए रवाना होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...सिंहस्थ 2028 के लिए होगी 5 हजार होमगार्ड्स की भर्ती, रिटायरमेंट अब 62 साल में

एक दिवसीय कार्यशाला सीएम होंगे शामिल

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजिन किया गया है। इस कार्यशाला को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन, चुनौतियां और संभावनाओं को लेकर रखा गया है।

इस कार्यशाला में सीएम मोहन यादव, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई प्रमुख मंत्री उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला के दौरान, शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी सरकार हवाई यात्रा पर रोजाना खर्च कर रही 21 लाख से ज्यादा, एक घंटे का रेट 5 लाख रुपए

सीएम मोहन यादव का दौरा...

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम: 7 दिसंबर को सीएम मोहन यादव सशस्त्र सेना झंडा दिवस के ध्वज कार्यक्रम में शामिल होंगे, उसके बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लेंगे।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यशाला: भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सीएम, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य मंत्री शामिल होंगे।
  • कमला नेहरू विद्यालय का निरीक्षण: मुख्यमंत्री दोपहर 01:25 बजे कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।
  • बालाघाट और खजुराहो में कार्यक्रम: सीएम मोहन यादव बालाघाट में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद खजुराहो के लिए रवाना होंगे।
  • भोजपाल मेला और भजन संध्या: शाम को सीएम भोजपाल मेला में शिरकत करेंगे और भजन संध्या में शामिल होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एक बीघा जमीन से एक लाख कमाने वाले किसानों को एमपी सरकार करेगी सम्मानित

कार्यशाला में होंगे 5 अहम सत्र

इस कार्यशाला में कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें निम्नलिखित विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी-

  1. एनईपी 2020 के माध्यम से उच्च शिक्षा का रूपांतरण - संरचनात्मक सुधार एवं संस्थागत तत्परता।
  2. पाठ्यक्रम और शिक्षण विधि में सुधार - लचीलापन, कौशल एकीकरण और परिणाम-आधारित शिक्षा।
  3. मध्यप्रदेश में विदेशी विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना - नीतिगत प्रावधान, संभावनाएं और गुणवत्ता संवर्धन।
  4. विद्यालयीन शिक्षा में एनईपी 2020 के तहत परिवर्तन - शिक्षा के स्तर में सुधार।
  5. विद्यालयों में एआई (AI) और कौशल निर्माण की भूमिका - आधुनिक तकनीक और कौशल विकास की दिशा में बदलाव।
ये खबर भी पढ़िए...बुंदेलखंड के लिए बड़े पैकेज का ऐलान कर सकते हैं सीएम मोहन यादव, खजुराहो कैबिनेट में होगा फैसला

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच