एक बीघा जमीन से एक लाख कमाने वाले किसानों को एमपी सरकार करेगी सम्मानित

Anjali Dwivedi | Dec 06, 2025, 15:40 IST
Share
formar
formar

मध्य प्रदेश सरकार ने 'लखपति एक बीघा किसान योजना' शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम भूमि से अधिक आय अर्जित करने के लिए है। इससे किसान आधुनिक तकनीकों से खेती और उच्च मूल्य वाली फसलों को अपनाएं।

एमपी सरकार एक बीघा जमीन से एक लाख कमाने वालों को सम्मानित करने जा रही है। इसके लिए सरकार “लखपति एक बीघा किसान योजना” शुरू करने वाली है। सरकार ऐसे किसानों को पहचानकर उनकी मेहनत को समाज के सामने लाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विभाग को डिटेल रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इन 5 प्वाइंट में समझें लखपति एक बीघा किसान योजना

  • किसानों को उच्च मूल्य वाली फसलों और आधुनिक तकनीकों से एक बीघा भूमि से 1 लाख रुपए कमाने के लिए प्रेरित करना।
  • एक बीघा से अधिक आय कमाने वाले सफल किसानों को सरकार पहचान कर सम्मानित करेगी।
  • किसानों को प्रशिक्षण, उन्नत बीज, उर्वरक, सिंचाई और बाजार उपलब्धता जैसी जरूरी सहूलतें देना।
  • सफल किसानों के अनुभवों को साझा कर पूरे प्रदेश में लाभकारी खेती का एक बड़ा नेटवर्क तैयार करना।
  • यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए अधिक आय प्राप्त करने का एक बड़ा अवसर देगी।

छोटे किसानों के लिए नए अवसर

यह योजना 'लखपति दीदी योजना' की तरह बनाई गई है। इसका उद्देश्य किसानों को अधिक आय कमाने के लिए प्रेरित करना है। सरकार चाहती है कि किसान उच्च मूल्य वाली फसलों और आधुनिक खेती तकनीकों का उपयोग करें।

इसके लिए किसान बेहतर सिंचाई और इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल अपनाएं। सरकार जिलेवार डेटा तैयार करेगी, जिसमें वे किसान शामिल होंगे जो एक बीघा से एक लाख रुपए या अधिक कमाते हैं। इन किसानों को सम्मानित किया जाएगा और उनके खेती के तरीकों को मॉडल फार्म के रूप में बढ़ावा मिलेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है दिसंबर, इस दिन आएंगी 31वीं किस्त!

खुद के ही चार विधायक से घिरी सरकार, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में उठाए सवाल

किसानों को मिलेगी हर तरह की मदद

लखपति एक बीघा किसान योजना के तहत किसानों को तकनीकी मदद और प्रशिक्षण मिलेगा। उन्हें बीज, उर्वरक, सिंचाई सुविधाएं और बाजार उपलब्धता दी जाएगी। इसके अलावा, ऐसी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिनसे ज्यादा आय हो सके। इनमें सब्जी उत्पादन, औषधीय फसलें, फूलों की खेती, ग्रीनहाउस/शेडनेट मॉडल और इंटीग्रेटेड फार्मिंग शामिल हैं।

सफल किसानों के अनुभव से होगा लाभ

मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य सफल किसानों के अनुभवों को साझा करना है। इससे पूरे प्रदेश में लाभकारी खेती का नेटवर्क बनेगा। अन्य किसान इससे प्रेरित होंगे और नई तकनीकों को अपनाएंगे। इससे वे अपने उत्पादन को बेहतर बनाएंगे। यह योजना खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए जरूरी है। यह योजना उन्हें ज्यादा आय कमाने का मौका देगी, जिन किसानों के पास कम जमीन है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सिंगरौली में श्रेणी बदलने की पहेली पर मंत्री की चुप्पी, विधानसभा सत्र में गूंजा सवाल, जवाब में सिर्फ गोलमोल बात

इंदौर के शराब ठेकेदार सुसाइड केस में देवास की आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी पर रिश्वत के आरोप

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • एमपी सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • किसान
  • लखपति दीदी योजना
  • लखपति एक बीघा किसान योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच