सीएम मोहन यादव का बुरहानपुर दौरा, भोपाल में छात्रों से करेंगे संवाद, ये होगा आज का शेड्यूल
Rohit Sahu | Apr 21, 2025, 08:21 IST
CM Mohany yadav shedual 21 april
सीएम डॉ मोहन यादव 21 अप्रैल को विज्ञान मंथन यात्रा के छात्रों से संवाद करेंगे। वे सिविल सर्विस डे पर कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और बुरहानपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम विज्ञान और भविष्य के सपनों से सराबोर छात्रों से संवाद करेंगे। यह संवाद विज्ञान मंथन यात्रा 2025 के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा चयनित छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (cm mohan yadav) सोमवार 21 अप्रैल को कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। सीएम भोपाल में सिविल सर्विस डे कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात मंत्रालय में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन पर बैठक करेंगे। फिर लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की बैठक में शामिल होंगे। बैठक उपरांत वे वायुयान से जलगांव (महाराष्ट्र) के लिए रवाना होंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बुरहानपुर पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश के सभी विभाग होंगे डिजिटल, सीएम मोहन यादव का ऐलान
thesootr links
21 से 27 अप्रैल तक चलेगी विज्ञान मंथन यात्रा
21 से 27 अप्रैल तक चलने वाली विज्ञान मंथन यात्रा के दौरान छात्र दिल्ली और चंडीगढ़ के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों का दौरा करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री न केवल विद्यार्थियों से संवाद करेंगे बल्कि उन्हें सम्मानित भी करेंगे और इस शैक्षणिक यात्रा का फ्लैग ऑफ भी करेंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश के सभी विभाग होंगे डिजिटल, सीएम मोहन यादव का ऐलान
सीएम मोहन यादव का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- सुबह 10:30 बजे: उज्जैन से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान
- सुबह 11:15 बजे: स्टेट हैंगर, भोपाल पर आगमन
- सुबह 11:30 बजे: प्रशासन अकादमी पहुंचकर सिविल सर्विस डे कार्यक्रम में भागीदारी
- दोपहर 12:15 बजे: मंत्रालय में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन पर अहम बैठक
- दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे: समय आरक्षित
- दोपहर 1:30 से 2:30 बजे: लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की बैठक
- दोपहर 3:05 बजे: स्टेट हेंगर के लिए प्रस्थान
- दोपहर 3:30 बजे: भोपाल से जलगांव (महाराष्ट्र) के लिए वायुयान से उड़ान
- शाम 4:45 बजे: जलगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा बुरहानपुर पहुंचेंगे
- शाम 5:30 बजे: बुरहानपुर के रेणुका कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानीय कार्यक्रम में भागीदारी
- शाम 6:05 बजे: बुरहानपुर से वापसी हेतु हेलीकॉप्टर द्वारा जलगांव प्रस्थान
- शाम 6:45 बजे: जलगांव से भोपाल के लिए उड़ान
- शाम 7:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास पर विज्ञान मंथन यात्रा के छात्र-छात्राओं से संवाद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari