CM मोहन यादव बढ़ाएंगे विभागाध्यक्षों के अधिकार, पार्टी की बैठक में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल
Rohit Sahu | May 27, 2025, 09:03 IST
cm mohan yadav cabinet 27 may
मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। इसमें विभागाध्यक्षों को 8 साल बाद फिर से वित्तीय अधिकार बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्रालय में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक दोपहर 11.30 बजे से मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में शुरू होगी। इस बैठक में कई विभागीय प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। इसके अलावा शीतलदास की बगिया में सफाई अभियान और शाम को पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।
प्रदेश सरकार आठ साल बाद विभागाध्यक्षों के वित्तीय अधिकार बढ़ाने का फैसला लेने जा रही है। बुक ऑफ फाइनेंशियल पावर में संशोधन प्रस्तावित है। कैबिनेट में चर्चा के बाद इसपर मुहर लग सकती है। इसके बाद अधिकारियों को लैपटॉप या फर्नीचर आदि खरीदने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने की जरूरत नहीं होगी।
मुख्यमंत्री आज दोपहर1 बजे मंत्रालय के कर्मचारियों की ओर से आयोजित आभार समारोह में भी शामिल होंगे। दिन के अंत में वे अपने निवास पर मुलाकात करेंगे और शाम को पार्टी कार्यालय में संगठन की बैठक में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें...मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसलों को मिलेगी मंजूरी
ये है
thesootr links
mp cabinet | बीजेपी की बैठक | एमपी बीजेपी की बैठक
वित्तीय अधिकार बढ़ाने की तैयारी में सरकार
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 27 मई को सुबह से शाम तक राजधानी भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह शीतलदास की बगिया में घाट की सफाई और सफाई मित्रों के सम्मान में शामिल होंगे। इसके बाद पुरानी बावड़ी का निरीक्षण करेंगे। सुबह 11.30 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक लेंगे।
सरकारी कर्मचारियों से लेंगे आभार
यह भी पढ़ें...मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसलों को मिलेगी मंजूरी
ये है सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल
| समय | स्थान | कार्यक्रम विवरण |
|---|---|---|
| सुबह 9:30 बजे | शीतलदास की बगिया | घाट की सफाई और सफाई मित्रों का सम्मान |
| सुबह 10:15 बजे | पुरानी बावड़ी, भोपाल टॉकीज | बावड़ी जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण |
| दोपहर 11:30 बजे | मंत्रालय | कैबिनेट बैठक |
| दोपहर 1:30 बजे | मंत्रालय | कर्मचारियों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम |
| शाम 3:30 बजे | मुख्यमंत्री निवास | |
| शाम 6:00 बजे | पार्टी कार्यालय | भाजपा संगठन की बैठक |
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp cabinet | बीजेपी की बैठक | एमपी बीजेपी की बैठक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA