बैक टू बैक कई कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे सीएम मोहन, ऐसा रहेगा आज का कार्यक्रम

Kaushiki | Mar 05, 2026, 09:50 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

सीएम मोहन यादव आज मंत्रालय में बैठकें करेंगे। वे शुजालपुर नगर पालिका के 100वें साल के जश्न में वर्चुअली शामिल होंगे। इसके साथ ही सीएम जल संचय अभियान की समीक्षा करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा:सीएम मोहन यादव आज (5 मार्च) पूरे दिन मंत्रालय में बैठकों और जरूरी कामों में व्यस्त रहेंगे। सीएम मोहन यादव कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मंत्रालय पहुंचेंगे। आइए, जानते हैं आज उनके कार्यक्रम में क्या-क्या है...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचकर अपना कामकाज शुरू करेंगे। वे करीब दो घंटे तक मंत्रालय में अहम विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुजालपुर नगर पालिका के शताब्दी समारोह में जुड़ेंगे।

इस मौके पर वे जनता को संबोधित भी करेंगे। दोपहर 3 बजे सीएम एक जरूरी मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इस मीटिंग में वे वीसी के जरिए जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में पानी बचाने के लिए आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों के बाद शाम 5 बजे सीएम मंत्रालय से सीधे सीएम हाउस के लिए निकलेंगे।

  • सुबह 11:00 बजे: मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।
  • दोपहर 1:15 बजे: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुजालपुर नगर पालिका के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।
  • दोपहर 2:00 बजे: वी.सी. के जरिए आगामी जल गंगा संवर्धन अभियान की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
  • दोपहर 3:00 बजे: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • शाम 5:00 बजे: दिनभर के कार्यक्रमों और बैठकों के बाद मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

शुजालपुर में जश्न का माहौल

शुजालपुर नगर पालिका परिषद आज अपनी स्थापना का 100वां साल मना रहा है। इस मौके को पूरा शहर गौरव दिवस के रूप में मनाता है। ये समारोह शुजालपुर सिटी के बस स्टैंड परिसर में आयोजित होगा।कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा।

इस कार्यक्रम में दोपहर 1 बजेसीएम मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों से जुड़ेंगे। इस समारोह में कुछ प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। शाम को भजन गायक सुधीर व्यास अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

खाड़ी देशों में फंसे एमपी के निवासियों को राहत, मोहन सरकार ने दिल्ली में बनाया कंट्रोल रूम

मार्च के पहले हफ्ते में ही तपने लगा एमपी, सीजी और राजस्थान, पारा 35 डिग्री के ऊपर पहुंचा

विष्णु के राज में लक्ष्मी की लॉटरी, बदला सियासी गणित

मार्च महीने का ड्यूटी रोस्टर जारी, बीजेपी ऑफिस में 17 दिन समस्याएं सुनेंगे मंत्री, जानें कब-कब रहेगा अवकाश

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज