दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, 532 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Kaushiki | Feb 21, 2026, 08:50 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

CM मोहन यादव दतिया को 532 करोड़ रुपए की सौगात देने वाले हैं। इस दौरान सिंध नदी पुल का उद्घाटन और द्वारिकाधीश मंदिर दर्शन मुख्य आकर्षण होंगे। दतिया में अब विकास की नई लहर आएगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (21 फरवरी) का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सीएम मोहन यादव आज दतिया जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां की जनता को करोड़ों रुपए की सौगात देने वाले हैं। आइए जानें उनके आज के कार्यक्रम...

द्वारिकाधीश मंदिर में करेंगे दर्शन

सीएम मोहन यादव दोपहर 01:30 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। फिर वे सबसे पहले प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद, वे दोपहर 02:00 बजे सेवड़ा की कृषि मंडी में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

यहां सीएम हजारों लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही, वे सांदीपनि शासकीय स्कूल का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

नए विकाश कार्यों का लोकार्पण

इसके बाद दोपहर 02:30 बजे सीएम मोहन यादव कई बड़े प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे। इसमें सिंध नदी पर बना नया पुल सबसे खास है। इस पुल की लागत लगभग 47 करोड़ रुपए है। इससे हजारों ग्रामीणों का रास्ता बहुत आसान हो जाएगा।

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज लगभग 300 करोड़ रुपए के 53 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण कर जनता को सौंपेंगे। साथ ही सीएम लगभग 233 करोड़ रुपए की लागत के 21 नए कार्यों की नींव रखेंगे। इन सभी कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री (सीएम मोहन यादव का दौरा)शाम को वापस भोपाल लौट आएंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • दोपहर 12:00 बजे: मुख्यमंत्री भोपाल से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • दोपहर 01:00 बजे: ग्वालियर से हेलिकॉप्टर द्वारा दतिया के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 01:30 बजे: दतिया के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे।
  • दोपहर 02:00 बजे: सेवड़ा की कृषि मंडी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
  • दोपहर 02:30 बजे: कुल 532 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
  • शाम 04:00 बजे: अपना दतिया दौरा पूरा करके वापस भोपाल लौट आएंगे।
ये खबरें भी पढ़ें....

Weather Update: मध्यप्रदेश में हो रही बारिश से किसानों को होगा लाभ, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क

MP Budget 2026 : विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन भागीरथपुरा कांड को लेकर जमकर हुआ हंगामा

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

21 फरवरी का इतिहास: क्यों मनाया जाता है मातृभाषा दिवस, जानें इसके पीछे की कहानी

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • दतिया
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज